Asia Cup: एशिया कप से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, टीम का प्रमुख खिलाड़ी हुआ बाहर

Ebadot Hossain: एशिया कप से पहले बांग्लादेश की टीम को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज इबादत होसैन को चोट की वजह से बाहर होना पड़ा है। घुटने में चोट के कारण इबादत होसैन इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उनको यह चोट लगी थी।

इबादत होसैन की जगह 20 साल के तेज गेंदबाज तंजिम हसन को शामिल किया गया है। इबादत होसैन पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे खेले थे। वहां लगी चोट के बाद माना जा रहा था कि वह एशिया कप तक फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

bangladesh cricket team

तंजिम सभी फ़ॉर्मेट में अब तक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। उनके नाम लिस्ट ए क्रिकेट में कुल 57 विकेट हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 37 मुकाबले खेले हैं। इनमें से कुछ मुकाबले उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए इमर्जिंग एशिया कप के दौरान खेले हैं। ढाका प्रीमियर लीग में भी उनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

वह अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता टीम में थे। साल 2020 में टीम ने खिताबी जीत हासिल की थी। उस टीम से सीनियर टीम में आने वाले वह नौवें क्रिकेटर बन गए हैं। तोहिद हृदोय मृत्युंजय चौधरी, परवेज हुसैन, महमुदुल हसन जॉय, शमीम हुसैन, शोरफुल इस्लाम आदि खिलाड़ियों ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है।

एशिया कप में बांग्लादेश का प्रदर्शन देखने लायक रहेगा। वनडे वर्ल्ड कप से पहले तैयारी करने के लिए यह उनके लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। हालांकि भारत और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमें भी इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं। हालांकि बांग्लादेश टीम की क्षमता पर किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।

एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम

शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, महेदी हसन, मोहम्मद नईम, शमीम हुसैन , तनजीद हसन, तनजीम हसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+