Tamim Iqbal Retirement: जब तमीम इकबाल ने भारत के खिलाफ किया तूफानी प्रदर्शन, कभी नहीं भूल पाएंगे ये 3 पारियां

Tamim Iqbal Retirement: बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कल (5 जुलाई) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में बांग्लादेश की कप्तानी की और क्रिकेट विश्व कप से ठीक तीन महीने पहले संन्यास ले लिया है।

तमीम इकबाल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 42.29 की औसत से 296 रन बनाए। वनडे फॉर्मेट में बाएं हाथ के ओपनर ने भारत के खिलाफ 18 पारियों में 596 रन दर्ज किए। भारत के खिलाफ उनका T20I रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि वह सात पारियों में 110 से कम की स्ट्राइक रेट से केवल 126 रन ही बना पाए थे।

Tamim Iqbal

तमीम इकबाल ने वनडे और टेस्ट में भारत के खिलाफ कुछ शानदार पारियां खेलीं। इस लिस्ट में हम भारतीय टीम के खिलाफ उनकी तीन बेहतरीन पारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1-तमीम इकबाल का भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर
तमीम इकबाल ने साल 2010 में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा किया। हालांकि, सीरीज पर जरूर भारत ने कब्जा कर लिया, लेकिन सीरीज के दूसरे टेस्ट में तमीम इकबाल ने 183 गेंदों पर 151 रनों की शानदार पारी खेलकर इस मुकाबलों को रोचक बना दिया।

2-तमीम इकबाल ने वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ किया कमाल
क्रिकेट विश्व कप 2007 में भारत का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के खाते में एकमात्र जीत आई। वह भी पहली बार खेल रहे बरमूडा के खिलाफ। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में ही बांग्लादेश के हाथों करारी हार के बाद बाहर हो गई।

तमीम उस मैच में बांग्लादेश के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने टॉप ऑर्डर में 53 गेंदों में 51 रन बनाए, उन्होंने सितारों से सजी भारतीय गेंदबाजी लाइनअप के खिलाफ सात चौके और दो छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया।

3-तमीम इकबाल की पारी के कारण काम नहीं आया सचिन तेंदुलकर का 100वां शतक
भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2012 के ग्रुप स्टेज मैच में सचिन तेंदुलकर ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस मैच में अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया, जिससे भारत को 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 289 रनों का स्कोर करने में मदद मिली।

मीरपुर में जीत के लिए 290 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने नजीमुद्दीन का विकेट जल्दी खो दिया, लेकिन तमीम की 99 गेंदों में 70 रनों की पारी ने उन्हें लक्ष्य के करीब पहुंचने में मदद की। प्रवीण कुमार के हाथों अपना विकेट गंवाने से पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज ने छह चौके लगाए। इस तरह से तमीम के योगदान ने बांग्लादेश को वह मैच जीतने में मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+