PAK vs BAN: बांग्लादेश ने निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी, घर में घुसकर काटा गदर, टेस्ट क्लीन स्वीप कर रचा इतिहास

Pakistan vs Bangladesh Test: पाकिस्तान दौरे पर गई बांग्लादेशी टीम ने धमाल मचा दिया। बांग्लादेश ने रावलपिंडी में दो टेस्ट मैचों की सीरीज मेजबान टीम के लिए कुछ नहीं छोड़ा। फ़्लैट पिच बनाने के बाद गेंदबाजों के लिए मददगार पिच बनाने पर भी बांग्लादेश के ऊपर कोई असर नहीं हुआ।

रावलपिंडी में दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन बांग्लादेश ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में पराजित कर दिया, खास बात यह रही कि उन्होंने उनके घर में जाकर यह धमाल किया है।

pakistan vs bangladesh

दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने जीत के लिए बांग्लादेश को 185 रनों का लक्ष्य दिया। इसके बाद बांग्लादेश के ओपनरो ने आराम से खेलते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। जाकिर हसन और शदमान इस्लाम ने मिलकर पहले विकेट के लिए 58 रनों के भागीदारी की।

चौथे दिन दोनों आउट नहीं हुए लेकिन पांचवें दिन सुबह जाकिर 40 और शदमान 24 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ पाक के पास वापसी करने का मौका था। इस बीच नजमुल हसन और मोमिनुल हक ने मिलकर एक अर्धशतकीय भागीदारी कर डाली और पाक की मुश्किलें खड़ी कर दी। नजमुल हसन ने 38 और मोमिनुल हक ने 34 रन बनाए।

इसके बाद मुशफिकुर रहीम और शाकिब अल हसन ने क्रमशः 22 और 21 रनों की नाबाद पारियां खेलते हुए बांग्लादेश को 6 विकेट से जीत दिलाते हुए पाकिस्तान को ऐतिहासिक क्लीन स्वीप कर दिया। बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में पराजित किया है।

इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए पाक टीम 274 रनों पर आउट हो गई थी। इसके बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 26 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहाँ से लिटन दास ने शतक जड़कर टीम को बचा लिया और 262 तक पहुँचाया। इसके बाद दूसरी पारी में पाकिस्तानी टीम 172 पर सिमट गई और बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 185 रन बनाकर सीरीज जीत ली। पहला टेस्ट भी रावलपिंडी में खेला गया था, इसे बांग्लादेश ने जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+