VIDEO: सुधरेंगे नहीं शाकिब! एक बार फिर खड़ा किया विवाद, सेल्फी ले रहे फैन को सरेआम जड़ा थप्पड़
Shakib Al Hasan Slaps Fan: अपनी हरकतों की वजह से बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। शाकिब अल हसन एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। दरअसल, शाकिब अल हसन ने सेल्फी मांगने पर एक फैन को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फैन को जड़ा थप्पड़: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाकिब अल हसन वोटिंग के दौरान मतदान केंद्रो पर व्यक्तिगत रूप से निगरानी के लिए गए थे। इस बीच कई फैंस उनके आसपास आ गए। तभी वहां मौजूद उनके एक फैन ने पीछे से उनका हाथ पकड़ने का प्रयास किया और सेल्फी की मांग कर दी। जिसके बाद शाकिब अल हसन गुस्से में अपना आपा खो बैठे और फैन को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।

भारी मतों से मिली जीत: इस घटना को वहां मौजूद एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बांग्लादेश के राष्ट्रीय चुनाव में अवामी लीग के टिकट पर मगुरा-1 सीट से एमपी का चुनाव लड़े हैं। इस चुनाव में उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की है। हाल ही में शाकिब का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें चुनाव प्रचार के समय वह मंच पर जम्हाई ले रहे थे।
हरकत से फैंस गुस्सा: बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान शाकिब अल हसन अकेले ही मतदान केंद्र का जायजा लेने के लिए पहुंच गए थे। शाकिब को देखकर कुछ लोगों ने उन्हें वहां घेर लिया। फैंस ने शाकिब के साथ सेल्फी लेने का प्रयास किया। शाकिब ने इस बीच पीछे मुड़कर वहां मौजूद एक फैन को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। शाकिब की इस हरकत से फैंस खफा हो गए।
विवादों से है पुराना नाता: शाकिब अल हसन ने वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश टीम की कप्तानी की थी। वर्ल्ड कप में उनकी टीम ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। बांग्लादेश 9 में से 7 मैच हार कर बाहर हो गई थी। आखरी बार वर्ल्ड कप में ही शाकिब अल हसन को क्रिकेट के मैदान पर देखा गया था। क्रिकेट के मैदान पर भी वह अपने गुस्से के कारण कई बार विवादों में आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications