Women's T20 WC: वर्ल्ड कप से पहले मुश्किल में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड! सुरक्षा के लिए आर्मी से मांगी मदद

Women T20 World Cup 2024: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आयोजन के लिए सुरक्षा आश्वासन के लिए देश के आर्मी चीफ से संपर्क किया है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से हटाए जाने के बाद देश में राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। देश में आपातकाल की स्थिति है, जिसे देश की अंतरिम सरकार ने लगाया है।

सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान को लिखा पत्र
क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान को पत्र लिखकर टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सुरक्षा आश्वासन मांगा है, जो 27 सितंबर से अभ्यास मैचों के साथ शुरू होने वाला है।

Bangladesh Army

भारत को मिल सकती है मेजबानी
पता चला है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बांग्लादेश में स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है। अगर बांग्लादेश से टूर्नामेंट को बाहर ले जाने की स्थिति बनती है, तो ICC अन्य मेज़बान विकल्पों पर भी विचार कर रही है। वे बांग्लादेश के समान समय क्षेत्र वाले किसी देश जैसे भारत, यूएई या श्रीलंका को चुन सकते हैं।

तीन अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
महिला टी20 वर्ल्ड कप इस साल 3 अक्टूबर से शुरू होगा और 20 अक्टूबर तक चलेगा। सिलहट और मीरपुर को इस बड़े आयोजन की मेज़बानी के लिए बांग्लादेश के दो शहरों के रूप में चुना गया है।

बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने भी छोड़ा देश
बांग्लादेश में आठ अगस्त को नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को नए चुनाव होने तक देश के मामलों को चलाने के लिए नियुक्त किया गया। प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश से चले जाने के बाद, बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन सहित कई बोर्ड निदेशकों को भी बांग्लादेश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि उन्हें हसीना की पार्टी अवामी लीग का समर्थन प्राप्त था।

टूर्नामेंट की मेजबानी करने की कोशिश में समिति के अध्यक्ष
बीसीबी अंपायरिंग समिति के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद मिठू ने कहा कि, 'हम टूर्नामेंट की मेजबानी करने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो देश में हमारे बीच बहुत ज्यादा लोग मौजूद नहीं हैं और गुरुवार (8 अगस्त) को हमने सेना प्रमुख को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की सुरक्षा के बारे में आश्वासन के लिए एक पत्र भेजा है क्योंकि हमारे पास केवल दो महीने बचे हैं।'

ये भी पढ़िए- 'भगवान की कृपा से,' क्या बीमारी से जूझ रहे हैं विनोद कांबली? वीडियो वायरल होने के बाद दिया हेल्थ अपडेट

उन्होंने बताया कि, 'आईसीसी ने दो दिन पहले हमसे संपर्क किया था और हमने जवाब दिया कि हम जल्द ही उनसे संपर्क करेंगे।' उन्होंने कहा, '(अंतरिम) सरकार बनने के बाद भी हमें उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देना होगा, क्योंकि यह सुरक्षा बोर्ड या देश की कानून प्रवर्तन एजेंसी के अलावा किसी और द्वारा नहीं दी जा सकती है और इसलिए हमने पत्र भेजा है और उनसे (सेना से) लिखित आश्वासन मिलने के बाद हम आईसीसी को सूचित करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+