Love Story: दिलचस्प है शाकिब अल हसन की लव स्टोरी, वाइफ खूबसूरती में एक्ट्रेस को देती हैं मात
Bangladesh Captain Shakib Al Hasan Love Story: बांग्लादेश ने एशिया कप 2023 के लिए ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को कप्तान बनाया है। तमीम इकबाल की गैरमौजूदगी में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब अल हसन पर भरोसा जतया है। शाकिब अल हसन के नेतृत्व में बांग्लादेश की कोशिश इस साल एशिया कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने की होगी।
दुनियाभर में बनाई पहचान: शाकिब अल हसन गेंद और बल्ले से अब तक अपनी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुए हैं। बांग्लादेश ही नहीं दुनियाभर में होने वाले लीग में भी शाकिब अल हसन हिस्सा लेते रहते हैं। आईपीएल में शाकिब अल हसन केकेआर और हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। इन दोनों ही टीमों के खिलाफ उनका प्रर्दशन जबरदस्त रहा था।

कमाल की है लव स्टोरी: क्रिकेट करियर के अलावा शाकिब अल हसन की लव लाइफ भी कमाल की रही है। शाकिब अल हसन की वाइफ उम्मी अहमद शिशिर काफी खूबसूरत हैं। शाकिब ने उम्मी अहमद शिशिर से लव मैरिज की थी। साल 2012 में दोनों ही कपल शादी के बंधन में बंधे थे। करीब दो साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 2012 को दोनों ने घरवालों की सहमति से शादी रचाई थी।
ऐसे हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत: शाकिब अल हसन और उम्मी अहमद शिशिरकी लव स्टोरी इंग्लैंड में शुरू हुई थी। उम्मी अहमद शिशिर बांग्लादेशी-अमेरिकन हैं। 10 साल की उम्र में ही अपने माता-पिता के साथ शिशिर बांग्लादेश से अमेरिका शिफ्ट हो गई थी। शाकिब और उम्मी पहली बार इंग्लैंड में मिले थे। जहां शाकिब काउंटी क्रिकेट खेलने गए थे, इस दौरान वह पहली बार शिशिर से मिले और फिर दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया।
एशिया कप के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तंजिद तमीम, नजमुल हुसैन शंटो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, महेदी हसन, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, मोहम्मद नईम।












Click it and Unblock the Notifications