SA vs BAN: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भिड़ने को तैयार बांग्लादेश, मैच से पहले शाकिब ने कह दी ये बड़ी बात

शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका को अपने पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के बावजूद दो अंक हासिल नहीं हो सके थे।

South Africa vs Bangladesh, 22nd Match, Super 12 Group 2: शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका को अपने पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के बावजूद दो अंक हासिल नहीं हो सके थे। दक्षिण अफ्रीका को 7 ओवरों में जीत के लिए 64 रन बनाने थे, लेकिन 3 ओवर में 51 रन बनाने के बाद अफ्रीकी टीम का सामना एक बार फिर बारिश से हो गया और मैच को रद्द करना पड़ा।

पहले मैच में बांग्लादेश को मिली थी जीत

पहले मैच में बांग्लादेश को मिली थी जीत

होबार्ट में नीदरलैंड को नौ रन से हराने के बाद अब बांग्लादेश की नजरें दक्षिण अफ्रीका पर है। इस मैच से पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल रहेगी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शाकिब अल हसन ने कहा कि बांग्लादेश ने इसी साल वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हराया था, जिससे खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है।

दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी

दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी

शाकिब अल हसन ने कहा कि यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद जरूरी है। इस मैच को जीतकर हम दो प्वाइंट हासिल करना चाहेंगे। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में स्पिनर को मदद मिलने की उम्मीद है। हमारी टीम में क्वालीटी स्पिनर मौजूद हैं, जो उन्हें रोकने का काम कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के पास कई मैच विनर वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन हम अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। अफ्रीका के खिलाफ मैच से हमारी कुछ अच्छी यादें जुड़ी हुई है।

बांग्लादेश के कप्तान ने जताया भरोसा

बांग्लादेश के कप्तान ने जताया भरोसा

शाकिब को भरोसा है कि बांग्लादेश के बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार और नजमुल हुसैन शान्तो ने नीदरलैंड के खिलाफ टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 43 रन जोड़े थे। शाकिब ने कहा कि ये दोनों बल्लेबाज अफ्रीका के खिलाफ भी इस तरह का प्रदर्शन दोहरा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+