BAN vs SL: बांग्लादेश ने लिया क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिव्यू, वीडियो देख फैंस भी हो गए हंस हंसकर लोटपोट
Bangladesh vs Sri Lanka, 2nd Test: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी हरकतों के कारण अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन से भी एक बड़ी गलती हुई। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों की जमकर मजाक बनाया जा रहा है। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर क्रिकेट फैंस यकीन नहीं कर पाये।
लिया सबसे खराब रिव्यू
दरअसल, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच शनिवार को चटोग्राम में दूसरा टेस्ट मैच का आगाज हुआ। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। श्रीलंका की पारी के दौरान बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन ने एक अजीबोगरीब रिव्यू की मांग कर ली। श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने ताइजुल इस्लाम की गेंद को रोकने का काम किया। जिसके बाद बांग्लादेश के कप्तान ने रिव्यू की मांग कर ली।

कप्तान ने लिया अजीबो-गरीब रिव्यू
बांग्लादेश की तरफ से ताइजुल इस्लाम 44वां ओवर लेकर आए। 44वें ओवर की पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप लाइन पर फेंकने के बाद ताइजुल इस्लाम ने अपील की। इस दौरान वहां मौजूद बांग्लादेश का कोई भी खिलाड़ी इस अपील में शामिल नहीं हुआ। स्ट्राइक पर खड़े कुशल मेंडिस ने इस गेंद को डिफेंस किया। गेंद बल्ले के बीच में जाकर लगी थी। जिसके बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल ने डीआरएस ले लिया।
श्रीलंका की स्थिति मजबूत
स्लिप में खड़े बांग्लादेश के कप्तान द्वारा लिए रिव्यू को देखकर अंपायर्स भी हैरान रह गए। वहीं सोशल मीडिया पर इसे क्रिकेट के इतिहास का सबसे खराब रिव्यू बताया जा रहा है। बता दें कि बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में श्रीलंका ने 1-0 से बढ़त बना ली है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका की टीम जीतने में कामयाब रही थी। वहीं दूसरे मैच में भी पहले दिन के खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। स्टंप के समय तक श्रीलंका ने 90 ओवर में चार विकेट खोकर 314 रन बना लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications