BAN vs NED: नीदरलैंड्स के लिए करो या मरो वाला मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? कहां देखें लाइव
BAN vs NED: बांग्लादेश दौरे पर आई नीदरलैंड्स के लिए आज मामला करो या मरो वाला है। दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में कोई खास टक्कर देखने को नहीं मिली थी। बांग्लादेशी टीम अपने घरेलू मैदानों पर धमाल मचाते हुए जीत दर्ज करती है क्योंकि विकेट स्पिनरों के लिए मददगार होते हैं।
इस सीरीज में बांग्लादेश के पास लीड है और नीदरलैंड्स की टीम को अब अपना सब कुछ झोंकना पड़ेगा क्योंकि मुकाबला करो या मरो वाला हो गया है। इस मैच में अगर हार मिली, तो सीरीज बांग्लादेशी टीम के नाम हो जाएगी। इस बार भी मुकाबला सिलहट में ही होना है।

नीदरलैंड्स को अपनी बैटिंग में थोड़ा दमखम दिखाने की आवश्यकता है। इसमें अगर चूक होती है, तो बांग्लादेश की टीम फिर से फायदा उठाने का भरपूर प्रयास करने वाली है। घरेलू मैदानों पर उनके गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों बेहतरीन कार्य करते हैं।
एशिया कप के लिहाज से यह सीरीज बांग्लादेश के लिए काफी अहम है। इसमें खेलने का फायदा अगले सप्ताह होने वाले एशिया कप में मिलने वाला है। यूएई की पिचें भी थोड़ी धीमी रहती हैं। इस वजह से ही बांग्लादेश ने यह सीरीज आयोजित कर बांग्लादेश को आमंत्रित किया था।
BAN vs NED: कितने बजे होगा मैच, कैसे देखें लाइव
भारत में यह मैच शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा, टॉस का समय 5 बजे है। टीवी पर मैच देखने की व्यवस्था नहीं होगी, ओटीटी पर फैनकॉड इस मुकाबले का सीधा प्रसारण करेगा।
कैसी रहने वाली है पिच
इस बार भी विकेट धीमा रहने की पूरी संभावना है, अपने घर में बांग्लादेश की टीम हमेशा धीमे विकेटों पर खेलने की आदी है और विदेशी टीमों को पटखनी देकर सीरीज अपने नाम करती रही है, पाकिस्तान के साथ हाल ही में ऐसा ही हुआ था।
बांग्लादेश टीम
परवेज हुसैन एमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), सैफ हसन, तौहीद हृदय, जाकर अली, महेदी हसन, रिषाद हुसैन, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नुरुल हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शमीम हुसैन, तंजीम हसन साकिब
नीदरलैंड्स टीम
मैक्स ओ'डाउड, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामनुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), शारिज अहमद, नोहा क्रोएस, काइल क्लेन, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकरेन, डेनियल डोराम, सिकंदर जुल्फिकार, सेबेस्टियान ब्राट, बेन फ्लेचर, सेड्रिक डी लैंग












Click it and Unblock the Notifications