Bangldesh ODI इतिहास में सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ने वाले 5 बल्लेबाज, पांचों अभी भी खेल रहे हैं

BAN vs IRE ODI में बांग्लादेश की टीम ने शुरुआती दोनों मकुाबलों में अपने वनडे इतिहास का सर्वाधिक स्कोर बनाया। आइए जानते हैं इस टीम के लिए किन पांच बल्लेबाजों ने वनडे में सर्वाधिक प्रभाव छोड़ा।

 Bangladesh ODI cricket history

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने आयरलैंड (Ireland vs Bangladesh) के साथ अपनी घरेलू वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में अपने ओडीआई इतिहास का बेस्ट स्कोर खड़ा किया है। सियालकोट इंटनरेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रही इस सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबानों ने पहले 8 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए और फिर 48 घंटे के अंदर ही यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए। यह बांग्लादेश के वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है लेकिन बारिश के कारण मैच का नतीजा नहीं निकला।

बांग्लादेश की अपनी घर पर नई उड़ान

बांग्लादेश की अपनी घर पर नई उड़ान

दूसरी और आयरलैंड की टीम (Ireland Cricket Team) अगर किसी बड़ी टीम को टक्कर देने की स्थिति में है तो वह बांग्लादेश ही है क्योंकि यह तीन अभी भी लोगों की नजरों में कहीं ना कहीं बाकी टेस्ट खेलने वाली दिग्गज टीमों से थोड़ी कमजोर मानी जाती है। लेकिन अगर आप बांग्लादेश का दौरा करने वाली टीमों से उनका अनुभव पूछेंगे तो वह ऐसे ही है जैसे किसी बड़े क्रिकेट देश का दौरा करते समय उनका संघर्ष। आयरलैंड से पहले इंग्लैंड भी बांग्लादेश आया था और टाइगर ने थ्री लायंस को बहुत ही कड़ा क्रिकेट खेल कर दिखाया। निश्चित तौर पर बांग्लादेश की टीम क्रिकेट का शिशू नहीं रह गई है बल्कि उनके पास अपने मजबूत सितारे हैं जो दुनिया के किसी भी गेंदबाजी अटैक को अपने दिन चुनौती देने का दम रखते हैं।

यह पांच बल्लेबाज अभी भी टीम में खेल रहे हैं

यह पांच बल्लेबाज अभी भी टीम में खेल रहे हैं

बांग्लादेश ने वनडे में उल्लेखनीय तरक्की की है तो इस आर्टिकल में हम ऐसे बल्लेबाजों के बारे में चर्चा करेंगे जो बांग्लादेश के वनडे इतिहास में बड़ा प्रभाव छोड़ पाए हैं। बांग्लादेश के लिए ओडीआई में सबसे ज्यादा इंपैक्ट छोड़ने वाले यह पांच बल्लेबाज अभी भी टीम में खेल रहे हैं जिससे पता चलता है कि बांग्लादेश की टीम कुछ मैचों में इतनी खतरनाक क्यों बन जाती है।

तामिम इकबाल-

तामिम इकबाल-

हम शुरुआत करेंगे बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल से जिन्होंने 2007 में अपना डेब्यू किया था पर अभी तक 236 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं और उन्होंने बांग्लादेश के वनडे इतिहास में सर्वाधिक 8169 रन बनाए हैं। इस बाए हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज ने 78.48 के स्ट्राइक रेट के साथ 36.63 की औसत से 8169 रन बनाए। इस दौरान तामिम 55 अर्धशतक और 14 शतक जड़ चुके हैं।

 शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन

इसके बाद बांग्लादेश के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का स्थान आता है जिन्होंने 2006 में डेब्यू किया था और अब तक 229 मुकाबले खेल चुके हैं। हसन 82.58 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 7086 रन बना चुके हैं और उनका औसत 37.8 रहा है। उन्होंने 53 अर्धशतक लगाए हैं। वे अपने नाम 9 शतक भी कर चुके हैं।

मुश्फिकर रहीम

मुश्फिकर रहीम

इसके बाद शाकिब के समय डेबयू करने वाले मुश्फिकर रहीम का नाम आता है जो विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उन्होंने 2006 में डेब्यू किया था। वे अब तक बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 244 वनडे मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 45 रन बनाए हैं जिसमें 43 अर्धशतक और 9 शतक लगा चुके हैं।

महमदुल्लाह-

बांग्लादेश के एक और अनुभवी हैं महमदुल्लाह जिन्होंने 2007 में पदापर्ण किया था और 218 वनडे मुकाबलों में 35.35 विकेट के साथ 4950 रन बना चुके हैं। उन्होंने 27 अर्धशतक लगाए हैं।

लिटन दास

लिटन दास

इस लिस्ट में इसके बाद एक ऐसे बल्लेबाज का नाम आता है जिन्होंने अपना डेब्यू काफी बाद में किया। लेकिन हम इस लिस्ट में ऐसे बल्लेबाजों को नहीं देख रहे हैं जिन्होंने केवल सर्वाधिक रन बनाए हैं बल्कि उन बल्लेबाजों की चर्चा कर रहे हैं जिन्होंने बांग्लादेश के वनडे इतिहास में अपना गहरा प्रभाव छोड़ा है और इसमें मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास का नाम आना जरूरी है जो एक शानदार प्रतिभा है। जिनका डेब्यू 2015 में हुआ था और उन्होंने 33.5 के औसत के साथ 87.45 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं जो बताता है कि आधुनिक समय में क्रिकेट में तेजी से रन बनाने का सिलसिला सभी बल्लेबाजों में चला हुआ है। 65 मैचों में खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 2015 रन बनाए हैं।

Recommended Video

    Sunil Narine ने IPL से पहले मचाया तूफान, 7 Over में सभी मेडन और चटकाए 7 विकेट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+