BAN vs IND 1st Test Highlights: भारत ने 188 रनों से जीता मैच, दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज 3 साल पहले 2019 में खेली गई थी। वहां भारत ने यह सीरीज 2-0 से अपनेे नाम की थी। वहीं बांग्लादेश 22 साल से टेस्ट मैच में भारत को नहीं हरा पाई है।

India vs Bangladesh Test

BAN vs IND 1st Test match Live update भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज भारत की जीत के साथ हो गया। सीरीज के पहला मैच का चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में टीम इंडिया की 188 रनों से जीत के बाद समाप्त हुआ। बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 324 रनों पर ऑल-आउट हो गई। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले कुलदीप ने दूसरी पारी में तीन और अक्षर पटेल ने 4 विकेट लिए। कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

इस मैच में चौथे की समाप्ति पर बांग्लादेश ने 6 विकेट खोकर 272 रन बना लिए थे और आज भारतीय टीम पांचवें दिन बचे हुए चार विकेट पहले ही सत्र में लेकर जीत गई। इससे पहले पहली पारी में भारत ने बांग्लादेश को 150 रनों पर ढेर करके 404 रन बनाए थे और फिर दूसरी पारी 2 विकेट पर 258 रन बनाकर घोषित कर दी। इस आधार पर 512 रनों की लीड का पीछा करते हुए बांग्लादेश के जाकिर हसन ने 100 रनों की पारी खेली।

LIVE Feed
Dec 18, 2022, 10:12 AM IST

कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया है
Dec 18, 2022, 9:50 AM IST

भारत ने 188 रनों से जीता मैच

बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 324 रनों पर ऑल-आउट हो गई
Dec 18, 2022, 9:47 AM IST

9वां विकेट गिरा

कुलदीप यादव ने इबादत होसैन को भी 0 पर चलता करके 9वां विकेट गिरा दिया है.
Dec 18, 2022, 9:44 AM IST

कुलदीप यादव ने किया शाकिब को बोल्ड

कुलदीप यादव ने किया शाकिब को 84 रनों के स्कोर पर बोल्ड करके भारत को 8वीं सफलता दिला दी है.
Dec 18, 2022, 9:14 AM IST

भारत को मिली 7वीं सफलता

भारत को जल्दी ही मिली 7वीं सफलता। अब तक बढ़िया खेल दिखाने वाले मेहदी हसन 13 रन बनाकर हुए आउट. उनको सिराज ने चलता किया.
Dec 18, 2022, 8:28 AM IST

आज मुकाबला जीतने उतरेगा भारत

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच का आज पांचवां और निर्णायक दिन है जहां पर टीम इंडिया मुकाबले को जीतने के लिए केवल 4 विकेट दूर खड़ी है.
Dec 17, 2022, 4:05 PM IST

चौथे दिन बांग्लादेश का स्कोर- 272/6

कप्तान शाकिब अल हसन 40 और मेहदी हसन मिराज 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत कल पहले ही सत्र में जीत हासिल करने की ओर देखेगी.
Dec 17, 2022, 3:18 PM IST

छठा विकेट भी गिरा

अक्षर पटेल ने एक और विकेट ले लिया है. उन्होंने नरुल इस्लाम को 3 रन पर चलता कर दिया. इस दौरान ऋषभ पंत ने जबरदस्त स्टंपिंग का प्रदर्शन किया.
Dec 17, 2022, 3:11 PM IST

मुश्फिकुर रहीम आउट हुए

बांग्लादेश को जीवनदान के बाद करार झटका लगा है क्योंकि मुश्फिकुर रहीम 50 गेंदों पर 23 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेद पर बोल्ड हो गए हैं. ये पटेल का दूसरा विकेट था. 234 पर मेजबानों की आधी टीम आउट हो गई है.
Dec 17, 2022, 3:07 PM IST

उमेश यादव की मेहनत पर ऋषभ पंत ने पानी फेर दिया है. इस टेस्ट में बेहतरीन कीपिंग के जरिए वाहवाही बटोर रहे पंत ने उमेश की गेंद पर शाकिब अल का बाहरी किनारा ड्रॉप कर दिया.
Dec 17, 2022, 2:32 PM IST

जाकिर हसन 100 रन बनाकर आउट

बांग्लादेशी ओपनर जाकिर हसन शतक पूरा करते ही आउट हो गए. उसके बाद वे अश्विन की गेंद पर कोहली के हाथों कैच आउट हो गए. भारत जीत के और करीब आ गया है.
Dec 17, 2022, 2:24 PM IST

बांग्लादेश के 200 रन पूरे हए.
Dec 17, 2022, 2:19 PM IST

धीरे-धीरे 200 की ओर बढ़ती हुई बांग्लादेश की पारी.
Dec 17, 2022, 1:59 PM IST

चायकाल तक बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं.
Dec 17, 2022, 1:34 PM IST

भारत को तीसरी सफलता मिली

कुलदीप यादव ने बड़ी सफलता दिलाते हुए लिटन दास को 19 रनों के स्कोर पर उमेश यादव के हाथों कैच करा दिया
Dec 17, 2022, 1:18 PM IST

इस पिच पर बॉलिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण साबित होता जा रहा है. बांग्लादेश की पारी बहुत धीमे गति से आगे बढ़ रही है और भारत द्वारा विकेट की कोशिशें जारी हैं. स्कोर 167 रन हो चुका है और एक विकेट के लिए कुलदीप यादव की अपील पर केएल राहुल ने रिव्यू लिया है.
Dec 17, 2022, 12:16 PM IST

अक्षर पटेल ने दिलाई दूसरी सफलता

भारत को जल्द ही एक और सफलता मिली और पाटा होती जा रही इस पिच पर बांग्लादेश अब प्रेशर में विकेट दे सकता है. यासिर अली 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
Dec 17, 2022, 11:59 AM IST

उमेश यादव ने दिलाई पहली सफलता

आखिर भारत को लंबे समय बाद पहली और जरूरी सफलता मिल गई है. शंटो 67 रन बनाकर आउट हो गए जिनके पंत ने विकेट के पीछे लपका.
Dec 17, 2022, 11:04 AM IST

लंच तक बांग्लादेश का स्कोर- 119/0

दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगा दिया है.
Dec 17, 2022, 10:41 AM IST

बांग्लादेशी ओपनरों ने पूरी की शतकीय साझेदारी

जाकिर हसन और नजमुल होसैन शंटो एक बढ़िया साझेदारी कर रहे हैं जहां पर शंटो ने अर्धशतक भी लगा दिया है।
Dec 17, 2022, 9:21 AM IST

ओपनरों ने पूरी की अर्धशतकीय साझेदारी

जाकिर हसन और शंटो की ओपनिंग जोड़ी ने बढ़िया शुरुआत करते हुए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है.
Dec 17, 2022, 8:33 AM IST

चौथे दिन मैच जीतने के इरादे से उतरेगा भारत

भारतीय टीम आसान हो चुकी पिच पर बांग्लादेश को आज आउट करने के इरादे से उतरेगी। मेजबानों के लिए टेस्ट मैच बचाना लगभग नामुमकिन है. वे केवल आज का दिन निकालकर बेस्ट प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन टीम इंडिया 5वें दिन मैच को खींचने नहीं देना चाहेगी.
Dec 16, 2022, 4:18 PM IST

तीसरे दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने चौथी पारी में बिना विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश को जीत के लिए अब भी 472 रनों की जरूरत है।
Dec 16, 2022, 3:20 PM IST

भारत ने 258 पर घोषित की पारी

भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और उनकी बढ़त 512 रन हो चुकी है.
Dec 16, 2022, 3:19 PM IST

पुजारा ने खत्म किया शतकों का सूखा

पुजारा 130 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे. ये उनके टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक है. इसके साथ तीन साल से चला आ रहा शतक का सूखा भी समाप्त कर दिया है.
Dec 16, 2022, 3:02 PM IST

कोहली-पुजारा के बीच 50 रनों की साझेदारी

इस साझेदारी में कोहली का योगदान केवल 14 रन है. वे अपने सबसे तेज टेस्ट शतक से केवल 12 रन दूर हैं.
Dec 16, 2022, 2:40 PM IST

चेतेश्वर पुजारा ने भी अर्धशतक लगा दिया है. विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं.
Dec 16, 2022, 2:37 PM IST

110 रन बनाकर आउट हुए गिल

गिल ने पहला टेस्ट लगाने के बाद तेजी से रन बनाने के प्रयास में विकेट गंवा दिया. उन्होंने 152 गेंदों का सामना किया और पुजारा के साथ शतकीय साझेदारी भी पूरी की.
Dec 16, 2022, 2:31 PM IST

शुबमन गिल ने जड़ा पहला टेस्ट शतक

गिल ने चौका लगाकार 100 पूरे किए और भारत की लीड भी सवा चार सौ पहुंच चुकी है.
Dec 16, 2022, 2:26 PM IST

शुबमन गिल अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे हैं. वे अपने बेस्ट टेस्ट स्कोर को पार कर चुके हैं और तिहरे अंकों से केवल 5 रन दूर हैं.
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+