BAN vs ENG: वर्ल्ड कप के सबसे धांसू मैच में इंग्लैंड की शर्मनाक जीत, उलटफेर से चूकी बांग्लादेश की टीम

BAN vs ENG: गुवाहाटी में आज महिला वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया, इसमें इंग्लैंड की टीम लगभग हार के करीब थी। बांग्लादेश ने प्रभावित करने वाला काम किया। अंत में इंग्लैंड को जीत मिली लेकिन बांग्लादेशी टीम ने उनके नाक में दम कर दिया।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए बांग्लादेश की ओपनर बल्लेबाजों को ढेर कर दिया। रुबिया हैदर महज 4 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। यह मामला यहां नहीं रुका और कप्तान निगार सुल्ताना के साथ भी वही हुआ। कप्तान अपना खाता खोले बिना ही आउट हो गईं। इससे बांग्लादेश की कंडीशन खराब हो गई।

ban vs eng

शर्मिन अख्तर और शोभना ने मिलकर खराब स्थिति में टीम को संभालने का काम किया लेकिन शर्मिन 30 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गई चलती बनीं। बाद में शोभना ने टीम का भार अकेले लेकर चलने का फैसला लेते हुए क्रीज पर टिककर बैटिंग की।

BAN vs ENG: बांग्लादेश के लिए निचले क्रम से आए रन

वह अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद 60 के स्कोर पर आउट हुईं। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहीं लेकिन निचले क्रम से राबिया खान का बल्ला चल गया। वह 43 रनों की नाबाद पारी खेलने में सफल रहीं। इस तरह बांग्लादेश की टीम अंतिम ओवर तक 178 रन बना आउट हुई। इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किये।

BAN vs ENG: इंग्लैंड को किसने बचाया?

आसान नज़र आ रहा लक्ष्य इंग्लैंड के लिए भी मुश्किल बन गया क्योंकि बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी उसी स्तर की देखने को मिली। इंग्लिश ओपनर एमी जोन्स महज 1 ही रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। टैमी ब्यूमोंट ने 13 रनों की पारी खेली। उनके अलावा नताली सीवर ने 32 रन बनाए।

इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और स्कोर 6 विकेट पर 103 रन हो गया। यहां एक बड़ा उलटफेर होने का खतरा था लेकिन इंग्लैंड के लिए हीदर नाईट क्रीज पर थीं और अपने अनुभव को झोंकते हुए बांग्लादेश के इरादों पर पानी फेर दिया। वह 79 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस तरह इंग्लैंड ने 47वें ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाकर बांग्लादेश को पटखनी दे डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+