Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WTC का हिस्सा नहीं है BAN vs AFG मैच, आयरलैंड, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे क्यों हैं टेस्ट चैम्पियशिप से बाहर

World Test Championship 2023-25: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 14 जून को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल का हिस्सा नहीं है।

डब्ल्यू टी सी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के विजेता बनने के बाद अगली साइकल 2023-25 शुरू होने जा रही है, लेकिन इसकी शुरुआत बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच से नहीं हुई है। असल में अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल का हिस्सा ही नहीं है।

Afghanistan

इसके चलते यह मुकाबला बिना किसी बड़े कांटेक्स्ट के हो रहा है। सिर्फ अफगानिस्तान ही नहीं, जिंबाब्वे और आयरलैंड की टीम भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर है। सवाल यह है कि फुल टाइम मेंबर होने के बावजूद यह तीन टीमें टेस्ट चैंपियनशिप से क्यों बाहर हैं।

क्रिकेट के कुल 12 देश ऐसे हैं जो टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं और उन्हें फुल मेंबर कहा जाता है। इनमें 9 टीमें ही टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होती है। अफगानिस्तान, जिंबाब्वे और आयरलैंड भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है।

इन टीमों के पास इतने फाइनेंशियल रिसोर्स नहीं है कि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मिनिमम जरूरतों को पूरा करने लायक टेस्ट मैच खेल पाएं। ये टीमें सिर्फ एक मैच ही खेलती है। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच भी एकमात्र टेस्ट मैच हो रहा है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में इंग्लैंड की टीम ही अकेले 22 मैच खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया भी 20 के करीब मैच खेलेंगे। जबकि आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम की बात करें तो 2023 से 2027 (चार साल) के बीच अफगानिस्तान के हिस्से में केवल 21, जिम्बाब्वे 20 और आयरलैंड सिर्फ 12 ही टेस्ट मैच खेलेगा। ये संख्या पिछले प्रोग्राम की तुलना में काफी ज्यादा है लेकिन अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा बनने के लिए यह मुकाबले कम है।

दूसरी बात, आईसीसी के कैलेंडर में चैंपियनशिप के लिए जो प्रोग्राम है उसमें 9 टीमों द्वारा 6 सीरीज खेली जानी ही फिट होती हैं। अगर किसी तरह से उपरोक्त तीन टीमों को साइकल में फिट किया गया तो भी मैचों की संख्या नहीं बढ़ने वाली है बल्कि सभी टीमों के बीच मैचों को रीशेड्यूल करना होगा।

असल में आईसीसी के सामने बेहद बिजी शेड्यूल और बढ़ती टी20 लीग के तहत पहले से ही विंडो कम है। प्रत्येक टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत 6 सीरीज खेली होती हैं जिसमें तीन घर पर होती हैं और 3 विदेशी धरती पर होती है। लेकिन जिंबाब्वे, अफगानिस्तान और आयरलैंड केवल एक टेस्ट मैच तक ही सीमित हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कोई भी सीरीज केवल एक टेस्ट मैच की नहीं होती है।

इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि 2017 के बाद से 2023-27 के लिए फ्यूचर टूर प्रोग्राम की घोषणा होने तक जिंबाब्वे ,आयरलैंड और अफगानिस्तान ने आपस में मिलकर भी केवल 21 टेस्ट मैच खेले थे, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकल में हिस्सा लेने के लिए काफी कम है।

इसके अलावा, ये तीनों टेस्ट क्रिकेट में बहुत छोटी टीमें हैं। इसलिए बड़ी टीमें बहुत उत्सुकता के साथ इनसे मुकाबले नहीं खेलना चाहती। जितना पैसा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया या ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड या भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज कराकर बनाया जा सकता है, वह छोटी टीमों के साथ खेलकर संभव नहीं। यह सब फैक्टर मिलाकर फिलहाल के लिए अफगानिस्तान, जिंबाब्वे और आयरलैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से दूर रखते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+