BAN vs AFG: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, इस प्लेइंग 11 से हो रहा है T20 सीरीज का आगाज
Bangladesh vs Afghanistan T20 Series: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के समापन के बाद T20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला सिलहट के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
अफगानिस्तान की टीम वनडे सीरीज जीतने के बाद काफी महत्वाकांक्षी हो चुकी है। अफगान लड़ाके वनडे में मिली 2-1 की जीत के बाद T20 में भी दमदार शुरुआत करने के लिए आत्मविश्वास से लबरेज हैं। (Image- Bangladesh Cricket Board Twitter)

दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम ने अफगानिस्तान को जिस तरह से अंतिम वनडे मुकाबले में हराया था, वे उसी लय को यहां पर भी बरकरार रखना चाहेंगे।
हालांकि वनडे सीरीज के दौरान तमीम इकबाल की संन्यास की अप्रत्याशित घोषणा और प्रधानमंत्री के दखल के बाद 24 घंटे के अंदर उसको वापस लेने के घटनाक्रम से बांग्लादेश क्रिकेट काफी नाटकीय दौर से गुजर रहा है।
ये भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर किसी भी हाल में रोहित और कोहली की 'जीत' नहीं, दीप दासगुप्ता ने बताया कारण
टी20 सीरीज में शाकिब अल हसन मेजबानों की कप्तानी कर रहे हैं। लिटन दास पर फिर से बड़ी जिम्मेदारी है। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान कप्तान हैं। उनके पास भी विकेटकीपर गुरबाज, जादरान, नबी, मुजीब, फारूखी के रूप में बहुत बढ़िया टी20 टीम तैयार है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 को यहां पर देख सकते हैं।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम ज़दरान, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, अजमतुल्लाह उमरजई, फजलहक फारूकी
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिटन दास (विकेटकीपर), रोनी तालुकदार, नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान












Click it and Unblock the Notifications