IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर किसी भी हाल में रोहित और कोहली की 'जीत' नहीं, दीप दासगुप्ता ने बताया कारण
भारत के पूर्व बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों के लिए वेस्टइंडीज की सीरीज किसी भी हालत में आसान नहीं है। अगर यह बल्लेबाज रन बनाते हैं तो भी फैंस के लिए ज्यादा मायने नहीं रखता और अगर नहीं रन बनाते हैं तो आसमान सर पर उठ जाएगा।
भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ विंडसर पार्क में सीरीज का पहला मुकाबला खेल रहा है जहां रोहित शर्मा ने अपना शतक जमा दिया है, यशस्वी जायसवाल भी शतक लगा चुके हैं और विराट कोहली अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।

दीप दासगुप्ता का मानना है कि एक नजर में देखने में ऐसा लगता है जैसे बड़े बल्लेबाज इस सीरीज में रन बनाकर आसानी से बच निकल सकते हैं। लेकिन फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट यही कहेंगे कि वेस्टइंडीज की टीम कमजोर थी इसलिए यहां तो रन बनना ही थे। और अगर नहीं बनते हैं तो रिएक्शन कुछ ऐसा होगा कि, यहां पर भी आप रन नहीं बना सकते?
दीप दासगुप्ता ने यह सब बातें ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ बातचीत के दौरान कही है। वे आगे कहते हैं, "अगर आप नहीं बनाते हैं तो आगे लोग कहेंगे, 'फिर आप कहां रन बनाएंगे?' इसलिए रोहित और विराट जैसे लोगों के लिए यह आसान नहीं है। लेकिन यह बात जरूर ध्यान में रखिए कि इन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान बहुत अच्छा प्रयास किया है।"
दीपदास गुप्ता ने रोहित शर्मा के अनुशासन के तारीफ की है और उनकी पारी में दिखाए गए संयम की ओर इशारा किया है। भारत के पूर्व विकेटकीपर कहते हैं, "ईमानदारी से कहे तो रोहित शर्मा ने टेस्ट ओपनर बनने के बाद घर से बाहर बहुत ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। अगर आप उनका एक ओपनर के तौर पर रिकॉर्ड देखेंगे तो यह जबरदस्त है। यह खेल मानसिक अनुशासन का है।
ये भी पढ़ें- IND vs WI: 'रन बनाओ, वर्ना जूनियर सवाल उठाना शुरू कर देंगे..', ईशांत शर्मा ने दिया विराट कोहली को सीधा संदेश
"अगर आप रोहित शर्मा का गेम प्लान देखेंगे तो यह कोई रॉकेट साइंस नहीं थी। उन्होंने जब तक गेंद बहुत फुल नहीं आ रही थी, तब तक कोई ड्राइव नहीं खेला। यह एक निश्चित तौर पर गेम प्लान था जो उनके लिए बेहतर काम कर गया है। यहां तक कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मुश्किल परिस्थितियों में भी ऐसा गेम आपके लिए काम करेगा।"
रोहित शर्मा ने टेस्ट ओपनर के तौर पर भारत से बाहर 9 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने दो शतक के साथ 45.12 का औसत रखते हुए 742 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications