Babar Azam ने गुस्से में खोया आपा, बीच सड़क फैंस को लगाई फटकार, वीडियो वायरल
Babar Azam video viral: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड में पाकिस्तान की टीम चार मैचों टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। जबकि दूसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हरा दिया।
तीसरा टी-20 मैच आज
इन दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 मई यानी कि मंगलवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की कोशिश वापसी करने की होगी। पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस साल वर्ल्ड कप के लिए कई नए खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है।

बाबर को आया गुस्सा
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो बाबर आजम क्रिकेट फैंस से उलझते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, बाबर आजम सड़क पर किसी से बातचीत कर रहे होते हैं। तभी फैंस उनके पास आकर फोटो लेने की कोशिश करते हैं जिस पर बाबर आजम कहते हैं 2 मिनट दो यार बस 2 मिनट।
हो रही है बाबर की आलोचना
बाबर आजम के साथ मौजूद वहां सिक्योरिटी गार्ड बाद में फैंस को वहां से धक्के मारकर बाहर कर देते हैं। बाबर आजम सिक्योरिटी गार्ड को इशारा देते हुए फैंस को वहां से भगाने के लिए कहते हैं। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड सारे फैंस को वहां से भगा देते हैं। बाबर आजम का फैंस के प्रति ऐसा रवैया लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार बाबर आजम की आलोचना की जा रही है।
बाबर को दोबारा बनाया गया टीम का कप्तान
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम कई मौकों पर फैंस के साथ बदतमीजी करते नजर आ चुके हैं। पाकिस्तान में ही बाबर आजम कई बार स्टेडियम में मौजूद फैंस के साथ इस तरह की हरकतें करते हुए देखे जा चुके हैं। बाबर आजम को पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी के पद से हटा दिया गया था। लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले एक बार फिर उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications