पाकिस्तान की दो हार से बिलबिलाए यूनुस और कामरान, कहा- बाबर आजम टी20 विश्व कप के बाद छोड़ दें कप्तानी
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में लगातार दो हार के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम कई पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर हैं। बाबर आजम की कप्तानी की आलोचना कई पूर्व खिलाड़ी कर चुके हैं। इस फेहरिस्त में अब पूर्व कप्तान यूनुस खान भी शामिल हो गए हैं। यूनुस खान ने बाबर को लेकर कहा है कि टी20 विश्व कप के बाद उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। वहीं एक और पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने कहा है, "अगर बाबर आजम मुझे बड़ा भाई समझता है या पीसीबी मुझसे सलाह लेना चाहता है तो मैं यही कहूंगा कि वर्ल्ड कप के बाद बाबर को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए।"

'बाबर को कप्तानी छोड़ बैटिंग पर ध्यान देना चाहिए'
यूनुस खान ने बाबर की कप्तानी को लेकर कहा है, "हम काफी समय से बाबर की कप्तानी के बारे में बात कर रहे हैं। अगर वह गलती दोहराते हैं तो वो आपकी आदत बन जाएगी, लेकिन शायद आप ध्यान नहीं दे पाएं। बाबर एक अच्छे बल्लेबाज हैं और अच्छे इंसान भी, लेकिन हर किसी के अंदर लीडरशिप का गुण नहीं होता, उनकी कप्तानी में कोई जुनून नजर नहीं आता। कामरान ने कहा है कि अगर आप उससे उम्मीद कर रहे हैं कि वो 22 या 25 हजार रन बनाएं तो उन्हें बस खेलने दीजिए, अगर बाबर मुझे कुछ समझते हैं तो मेरे ख्याल से उन्हें कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए और अपने क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए, जैसे विराट कोहली कर रहे हैं।
आपको बता दें कि रिश्ते में बाबर आजम के चाचा लगने वाले कामरान अकमल ने कहा है, "बाबर लंबे समय तक उनको खेलना है तो कप्तानी छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि उनके जैसा बल्लेबाज पाकिस्तान में कोई नजर नहीं आ रहा है। यदि आप चाहते हैं कि वह टीम का कप्तान बना रहे, तो पाकिस्तान क्रिकेट को एक बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा, क्योंकि वह एक बल्लेबाज के रूप में बहुत लंबे समय तक नहीं खेल सकता।"
वहीं, जब युनूस खान से उनकी राय इस मुद्दे पर मांगी गई तो उन्होंने कहा कि बाबर में वह बात नहीं है जो राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा, "हम लंबे समय से बाबर आजम की कप्तानी की बात कर रहे हैं। यदि आप वही गलती दोहराते हैं, तो यह आपकी आदत बन जाती है, शायद आप फोकस नहीं कर सकते। वह एक टॉप क्लास बल्लेबाज हैं और एक अच्छे इंसान हैं, जो डाउन टू अर्थ हैं।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications