अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद गुस्से में दिखे बाबर आजम, क्या हुआ जो अंपायर को देना पड़ा दखल? देखें Video

Afghanistan vs Pakistan, 2nd ODI: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ हंबनटोटा में खेला गया दूसरा वनडे मैच आखिरी गेंद पर एक विकेट से जीत लिया। इस जीत के बाद कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें गुस्से में जाते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा वह अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी से कुछ बातचीत करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

दरअसल, गुरुवार को पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर आखिरी गेंद पर जीत पक्की कर ली। 301 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को जीत दिलाने में सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक की 91 रन की पारी काफी अहम साबित हुई।

Afghanistan vs Pakistan

फजलहक फारूकी ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर शादाब को किया रन आउट
इस रोमांचक मुकाबले के बीच एक विवाद भी देखने को मिला। जब आखिरी ओवर की पहली गेंद पर अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर शादाब को रन आउट कर दिया। इस चौंकाने वाले आउट के बावजूद पाकिस्तान फिर भी शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बाबर के गुस्से का वीडियो
मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ी मिलते हैं और एक-दूसरे को बधाई देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम गुस्से में दिखे और उन्हें मोहम्मद नबी के साथ कुछ बातचीत करते देखा गया। बाद में अंपायरों ने हस्तक्षेप किया और गर्मागर्मी होने से पहले माहौल को शांत कर दिया।

शादाब का विवादास्पद आउट बना गुस्से का कारण?
वीडियो देखने से बाबर के गुस्से की वजह तो स्पष्ट नहीं हो सकी, लेकिन माना जा सकता है कि दोनों कप्तान शादाब के विवादास्पद आउट पर चर्चा कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+