पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बोला- कोहली से आगे हैं बाबर, बुमराह से बेहतर है शाहीन
कराची : क्रिकेट जगत में एक बहस रहती है कि आखिर विराट कोहली महान हैं या फिर बाबर आजम। वैसे तो कई महान क्रिकेटरों ने साफ कहा है कि कोहली ही महान हैं जो तीनों फाॅर्मेट में खूब रन बना चुके हैं। वहीं बाबर अभी पीछे हैं। लेकिन पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों को यह बात पचती नहीं है। इस बीच लाहौर कलंदर्स के मुख्य कोच और पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने बाबर आजम को विराट कोहली से आगे माना है।
यह भी पढ़ें- मुंबई अब इस खिलाड़ी को आगे नहीं देगी माैका, आकाश चोपड़ा ने बताया नाम

बाबर जा रहे हैं आगे
जावेद ने कहा कि आजम कोहली से काफी आगे हैं और कहा कि बाबर अपने करियर के चरम पर है। उन्होंने वर्तमान में सभी प्रारूपों में प्रदर्शन कर रहे दो खिलाड़ियों के आधार पर अपनी राय साझा की और उन्हें लगता है कि आजम सभी प्रारूपों में जीत हासिल कर रहे हैं, जबकि कोहली एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं। जावेद ने कहा, "अब मुझे लगता है कि बाबर आगे है। कोहील पहले अपने चरम पर थे लेकिन अब नीचे जा रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर, बाबर ऊपर जा रहा है।" आजम वर्तमान में ICC रैंकिंग में ODI और T20I प्रारूप में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। खेल के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट में उनके प्रदर्शन ने उन्हें टाॅप 5 टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाने में मदद की है।

शाहीन को बताया बेहतर
जावेद ने शाहीन शाह अफरीदी और जसप्रीत बुमराह के बीच बेहतर तेज गेंदबाज पर भी अपनी राय साझा की। अफरीदी और बुमराह दोनों आईसीसी रैंकिंग में टाॅप 5 टेस्ट गेंदबाजों में हैं, और दोनों रेड-बॉल क्रिकेट में खतरनाक रहे हैं। जावेद ने कहा, "अब मुझे लगता है कि शाहीन बुमराह से बेहतर है क्योंकि जब शाहीन अंतरराष्ट्रीय सर्किट में आया था तो बुमराह ने पहले ही खुद को चमका लिया था, लेकिन अब शाहीन ने साबित कर दिया है कि वह और भी बेहतर है। और बुमराह की तुलना में अधिक क्षमता है।"

पंत को भी माना रिजवान से पीछे
जावेद ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और मोहम्मद रिजवान के बीच की भी तुलना की। पंत वर्तमान में आईपीएल 2022 में खेल रहे हैं तो रिजवान इंग्लैंड में काउंटी चैम्पियनशिप 2022 खेल रहे हैं। जावेद ने कहा, "रिजवान इन दिनों पंत से बेहतर हैं। इसमें कोई शक नहीं कि पंत बेहद कुशल खिलाड़ी हैं लेकिन रिजवान जिस तरह से जिम्मेदारी लेते हैं, उससे पंत काफी पीछे हैं। अक्सर यह कहा जाता है कि पंत एक आक्रामक खिलाड़ी हैं, लेकिन आक्रामकता का मतलब कुछ बड़े शॉट मारना और आउट होना नहीं है, बल्कि क्रीज पर बने रहना, लड़ना और मैच खत्म करना है।"












Click it and Unblock the Notifications