'बाबर आज़म को रैली करके बोलना चाहिए कि साजिश..' पाकिस्तानी संसद में उड़ा पाक टीम और कप्तान का मजाक
टी20 वर्ल्ड कप से पहले चरण में बाहर होने के बाद पाकिस्तानी टीम और बाबर आज़म की जमकर आलोचना हो रही है। यह आलोचना अब पाकिस्तान की संसद तक भी पहुँच गई है। पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आज़म का भी मजाक उड़ाया गया है।
यूएस से हार की वजह से बाबर आज़म का मजाक उड़ाया जा रहा है। पाकिस्तानी ससंद के एक सदस्य अब्दुल कादिर पटेल ने टीम का मजाक बनाया। सेशन के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी टीम की पराजय और वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन का मजाक बनाया है।
अब्दुल कादिर ने कहा कि ये क्रिकेट टीम को क्या हुआ है। ये अमेरिका से भी हार गए। ये इंडिया से भी हार गए तो बाबर आजम को अपने ही किसी सीनियर क्रिकेटर से सबक लेते हुए हारे के बाद एक जलसा रखना चाहिए, वो हमें कागज लहराए बोले कि देखो ये मेरे खिलाफ साजिश हो रही है, कोई उससे कुछ नहीं पूछेगा। उसके बाद जो है वो बात ही खत्म हो जाएगी।

दरअसल यहाँ बाबर आज़म और पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का भी मजाक बनाया गया है। इमरान खान चुनावी रैलियों के दौरान इसी तरह कागज़ लहराते हुए कहा करते थे कि मेरे खिलाफ कोई साजिश की जा रही है।
बाबर आज़म की पाक टीम वर्ल्ड कप में पूरी तरफ से फ्लॉप हो गई। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलकर तैयारी करने के बाद भी यूएस के सामने पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। भारत के खिलाफ भी पाक टीम को हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद टीम पहले चरण में बाहर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications