Vaibhav Suryavanshi का रिकॉर्ड टूटा! Ayush Mhatre ने 68 गेंदों में रचा नया इतिहास
Ayush Mhatre breaks Vaibhav Suryavanshi Record: इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही अंडर-19 टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। लेकिन अंत में बारिश के कारण यह मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया। इस मैच में भारत के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने ऐतिहासिक पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया। आयुष म्हात्रे ने इस मुकाबले में एक साथ कई रिकॉर्ड बना लिए।
टूटा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड (Ayush Mhatre breaks Vaibhav Suryavanshi Record)
इससे पहले अक्टूबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 62 गेंदों पर 104 रन ठोकते हुए 167.74 की स्ट्राइक रेट से अंडर-19 टेस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन 23 जुलाई 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ आयुष म्हात्रे ने वो रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने दूसरी पारी में 80 गेंदों में 157.50 की स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए और 64 गेंदों पर शतक पूरा किया। उन्होंने 68वीं गेंद पर एलेक्स ग्रीन को छक्का लगाकर सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ा।

खाता खोले बिना आउट हुए सूर्यवंशी
इंग्लैंड की दूसरी पारी में बीजे डॉकिन्स और एडम थॉमस ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए टीम का स्कोर 324 तक पहुंचाया और पारी घोषित कर दी। भारत को 355 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी से दूसरी पारी में तेज शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे।
म्हात्रे ने खेली 80 गेंदों पर 126 रनों की पारी
इसके बाद आयुष म्हात्रे ने मोर्चा संभाला और धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाज़ी करते हुए 80 गेंदों पर 126 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस मैच की दो पारियों में कुल 206 रन बनाए। खास बात यह रही कि उन्होंने यह रन 100 से अधिक स्ट्राइक रेट से बनाए, जो कि एक यूथ टेस्ट में बेहद दुर्लभ उपलब्धि है। इससे पहले केवल न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने 2001 में ऐसा कारनामा किया था।
बारिश के कारण ड्रा हुआ मैच
म्हात्रे की इस पारी के अलावा अभिज्ञान कुंडू ने भी 65 रन बनाकर भारत को मज़बूती दी। अंत में हरवंश पांगालिया 29 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत का स्कोर 290/6 तक पहुंच चुका था, लेकिन खराब रोशनी और फिर बारिश ने मैच को बीच में ही रुकवा दिया। परिणामस्वरूप मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया गया। इंग्लैंड की ओर से राल्फी अल्बर्ट ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट लिए। उनके अलावा बेन मेयस और एलेक्स ग्रीन को भी 1-1 सफलता मिली।
टूटा ब्रेंडन मैक्कुलम का रिकॉर्ड
साल 2001 में 19 साल के ब्रेंडन मैक्कुलम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 108.41 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। 24 साल बाद अब आयुष म्हात्रे ने ब्रेंडन मैक्कुलम का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ब्रेंडन मैक्कुलम ने इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में करीब 121.17 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।












Click it and Unblock the Notifications