'ये भाई गया..,' अक्षर पटेल ने एक साल बाद बताया ऋषभ के एक्सीडेंट का सच, हैरान करने वाला था रिएक्शन
Rishabh Pant Accident: 30 दिसंबर की वो काली रात कोई भी भारतीय क्रिकेट फैन कभी नहीं भूल सकता, जब भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए थे, उस दुर्घटना को अब एक साल पूरा हो चुका है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पंत की कार दिल्ली-रुड़की हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना को लेकर अक्षर पटेल ने कुछ ऐसी जानकारी दी, जिससे अब तक हम सब अनजान थे।
अक्षर पटेल ने किया नई जानकारी का खुलासा
सड़क हादसे में बाएं हाथ के खिलाड़ी को गंभीर चोटें आईं, लेकिन वह भाग्यशाली रहे क्योंकि किसी राहगीर द्वारा समय पर दी गई मदद की बदौलत वह किसी तरह अपनी जलती हुई कार से समय रहते बाहर निकल आए। पंत की भारत और दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम के साथी अक्षर पटेल ने अब उस 'घातक' दुर्घटना के नई जानकारी का खुलासा किया है, जिसने अभी भी विकेटकीपर-बल्लेबाज को क्रिकेट से दूर रखा है।

'ऋषभ से आखिरी बार कब बात हुई थी?'
अक्षर ने डीसी द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में बताया कि, 'सुबह 7 या 8 बजे मेरे फोन पर रिंग बाजती है। ये फोन प्रतिमा दी का था। प्रतिमा दी ने मुझसे पूछा कि 'तेरी ऋषभ से आखिरी बार कब बात हुई थी?' मैंने बोला 'नहीं, कल करने वाला था, लेकिन कल नहीं की'। 'अरे उसकी मम्मी का नंबर हो तो मुझे भेजो, उसका एक्सीडेंट हो गया है।' ये सुनते ही मुझे पहला थॉट आया कि ये भाई गया।'
'फोन लगाया तो बताया कि वो ठीक है'
अक्षर पटेल ने आगे बताया कि, इस हादसे के बाद सभी मुझसे पंत के बारे में पूछने लगे, क्योंकि सभी को लग रहा था कि पंत ने आखिरी बार मुझसे बात की होगी। मैंने जब फोन लगाया तो बताया कि वो ठीक है कितनी चोट आई है ये नहीं पता, और बस ये सुनकर मैंने फोन रख दिया तब कहीं जाकर मेरी जान में जान आई।'
आईपीएल 2024 में होगी पंत की वापसी?
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में वापसी के लिए पंत अच्छी तरह से रिकवरी कर रहे हैं। वह इस साल 19 दिसंबर को दुबई में आईपीएल ऑक्शन के दौरान डीसी फ्रेंचाइजी के साथ नजर आए थे।
जैसा कि पंत ने अपनी रिकवरी पर काम करना जारी रखा है, उन्होंने हाल ही में कार दुर्घटना पर खुलकर बात की और स्वीकार किया कि वह भाग्यशाली हैं कि वह जीवित हैं। पंत ने आईपीएल द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, 'जिस तरह की दुर्घटना मेरे साथ हुई, मैं भाग्यशाली हूं कि मैं जीवित हूं। रिकवरी का पहला भाग बहुत दर्द के साथ बहुत चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब रिकवरी अच्छी हो रही है।'












Click it and Unblock the Notifications