Axar Patel Wedding: शादी के बंधन में बंधे अक्षर-मेहा, क्रिकेटर ने पत्नी को गोद में उठाकर किया जबरदस्त डांस
Axar Patel Wedding: भारतीय टीम के एक और स्टार खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 26 जनवरी को अक्षर पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड माही से शादी रचाई है।

Axar Patel Wedding: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और टी-20 सीरीज से रेस्ट लेने वाले अक्षर पटेल ने शादी रचा ली है। पिछले साल ही अक्षर पटेल ने मेहा पटेल से सगाई की थी। लेकिन इन दोनों की शादी कब होगी, इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं थी। गुरुवार 26 जनवरी को इस जोड़े सात फेरे ले लिए हैं। अक्षर पटेल की इस शादी में कई क्रिकेटरों ने भी शिरकत की थी। शादी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
राहुल के बाद अक्षर पटेल ने भी रचाई शादी
भारत के ओपनर बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल ने एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से 23 जनवरी को शादी की। केएल राहुल के बाद अब भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल भी दूल्हा बन गए हैं। अक्षर ने 26 जनवरी को अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ सात फेरे लिए हैं। गुजरात के वडोदरा में धूम-धाम से शादी का आयोजन किया गया।
कार में बारात लेकर निकले अक्षर
गुरुवार की शाम मेहा को लेने अक्षर पटेल कार में बरात लेकर पहुंचे। अक्षर शेरवानी में काफी हैंडसम दिखाई पड़ रहे थे। अक्षर ने बारात में डांस भी किया। इस बारात में उनके कई करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस कपल्स को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। अक्षर ने अपनी शादी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भी इनवाइट किया था। लेकिन न्यूजीलैं के खिलाफ सीरीज के कारण अधिकतर खिलाड़ी शादी में नहीं आ सके।
शादी में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ
अक्षर पटेल की शादी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी पहुंचे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। मोहम्मद कैफ दिल्ली कपिटल्स की तरफ से खेलने वाले अक्षऱ पटेल को लंबे समय तक कोचिंग भी दी है। कैफ ने फोटो पोस्ट करने के साथ-साथ दोनों को नए जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इसके अलावा जयदेव उनादकट ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किया। संगीत सेरेमनी में अक्षर पटेल और मेहा ने खूबसूरत डांस परफॉर्म किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications