डेविड वॉर्नर ने कर दिया बड़ा ऐलान, इस दिन लेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया टीम के अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर संकेत देते हुए अहम बयान दिया है।

Warner

David Warner hints at retirement: डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने येलो और वाईट जर्सी में तीनों प्रारूप खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को कई मुश्किल मैचों में वॉर्नर ने जीत दिलाई है। तेज बल्लेबाजी के लिए मशहूर वॉर्नर ने अपने करियर को विराम देने से सम्बंधित संकेत दिया है। वॉर्नर का कहना है कि साल 2023 उनका अंतिम वर्ष हो सकता है। इसके बाद वह शायद नहीं खेलेंगे। हालांकि उन्होंने अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की भी इच्छा जताई है।

यह साल अंतिम हो सकता है

यह साल अंतिम हो सकता है

स्काई स्पोर्ट्स के अनुसार डेविड वॉर्नर का कहना है कि मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर में यह अंतिम साल हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलकर विदाई लेना और सही होगा। इसमें जीत के साथ टॉप पर करियर समाप्त करूँ तो बेहतर होगा, हालाँकि यह सलेक्शन पर निर्भर है। वॉर्नर ने साफ़ तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। ऐसे में वह कब संन्यास लेंगे, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है।

100वें टेस्ट में जड़ा था शतक

100वें टेस्ट में जड़ा था शतक

डेविड वॉर्नर उन चुनिन्दा बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट मुकाबले में शतकीय पारी खेली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक जमाया था। इस प्रारूप में लगभग तीन साल बाद उनका शतक आया था। सौवें टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले वह दसवें बल्लेबाज बन गए। टेस्ट इतिहास में उनसे पहले यह कारनामा 9 बल्लेबाजों ने किया था। उन्होंने इस धमाकेदार पारी से आलोचकों को भी करारा जवाब दिया था।

डेविड वॉर्नर का अंतरराष्ट्रीय करियर

डेविड वॉर्नर का अंतरराष्ट्रीय करियर

वॉर्नर ने अपने करियर में तीनों प्रारूप खेलने का आनन्द लिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में खेले गए 101 मैचों में 8132 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनके बल्ले से 25 शतक और 34 अर्धशतक आए हैं। नाबाद 335 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। वनडे में वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 141 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 6 हज़ार से ज्यादा रन अपने नाम किये हैं। वनडे में उनके नाम 19 शतक और 27 अर्धशतक हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस धुरंधर बल्लेबाज ने 99 मैचों में 2894 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 फिफ्टी और 1 शतक जमाया है। इससे कहा जा सकता है कि वॉर्नर ने हर प्रारूप में अपने बल्ले से लोहा मनवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+