Champions Trophy से पहले मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया, टूर्नामेंट से OUT हुआ दिग्गज खिलाड़ी, IPL खेलने पर भी खतरा!

Champions Trophy, Mitchell Marsh: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को एक बुरी खबर मिली है। टीम के प्रमुख ऑलराउंडर मिशेल मार्श पीठ की गंभीर चोट के कारण आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। मार्श की चोट ने उनकी फिटनेस को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। इतना ही नहीं उनका चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना भी मुश्किल हो सकता है।

मिशेल मार्श चोट के कारण हुए बाहर (Champions Trophy, Mitchell Marsh)

मिशेल मार्श ने पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से अहम भूमिका निभाई है। उनकी ऑलराउंड क्षमता की वजह से टीम को अक्सर बड़ा फायदा होता रहा है। मिशेल मार्श की अनुपस्थिति से टीम को निश्चित ही एक बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होते रहे हैं।

Mitchell Marsh 1

आईपीएल खेलना भी हो सकता है मुश्किल

मार्श की चोट का असर सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम पर ही नहीं बल्कि आईपीएल 2025 पर भी पड़ सकता है। आईपीएल ऑक्शन के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर आने वाले महीनों में और अधिक अपडेट्स की उम्मीद है। ऐसे में तभी यह पता चल सकेगा कि मिशेल मार्श आईपीएल 2025 में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान आया सामने

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया को मिशेल मार्श की कमी खलने वाली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा कि मिशेल मार्श को पीठ के निचले हिस्से में दर्द और शिथिलता के कारण आगामी आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है। राष्ट्रीय चयन पैनल और ऑस्ट्रेलियाई पुरुष मेडिकल टीम ने मार्श को चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

कौन लेगा मिशेल मार्श की जगह

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिशेल मार्श को जेक फ्रेजर मैकगर्क रिप्लेस कर सकते हैं। मैकगर्क पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और BBL में आउट ऑफ फॉर्म नजर आए हैं। इसके बावजूद उनकी काबिलियत को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन पर भरोसा जता सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+