AUS vs NZ: अंतिम गेंद पर खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड का रोमांचक मैच, जानिए किसकी हुई जीत
Australia vs New Zealand 1st T20: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला ही टी20 मुकाबला काफी रोमांचक रहा और अंतिम गेंद पर समाप्त हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। टिम डेविड ने अंतिम गेंद पर जरूरी बाउंड्री लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया अब सीरीज में 1-0 से आगे है।
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। कीवी ओपनर फिन एलेन और कॉनवे ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रनों की भागीदारी की। इसके बाद एलेन 32 पर आउट होकर चलते बने।

कॉनवे को रचिन रविन्द्र का साथ मिला। दोनों के बीच शतकीय भागीदारी हुई। कॉनवे और रविन्द्र दोनों ने फिफ्टी जमाई। रविन्द्र ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 68 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कॉनवे ने 46 गेंदों में 63 रनों की धांसू पारी खेली। अंतिम समय में फिलिप्स और चैपमैन का बल्ला गरजा।
फिलिप्स ने 10 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 19 रनों की पारी खेली। उनके अलावा चैपमैन ने 13 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाकर कीवी टीम को 3 विकेट पर 215 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर ट्रेविस हेड का विकेट जल्दी गंवा दिया। वह 24 रन बनाकर चलते बने। डेविड वॉर्नर अच्छी शुरुआत करने के बाद 20 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए। मैक्सवेल के साथ भी यही हुआ। वह भी 11 गेंदों में 25 रन बनाकर चलते बने।
कप्तान मिचेल मार्श ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए कीवी टीम की धुनाई कर दी। वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। जोश इंग्लिस का बल्ला ज्यादा नहीं चला। वह धीमे रहे और 20 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से मुकाबला रोमांचक हो गया। अंतिम ओवर में जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 15 रन की दरकार थी। इसके बाद अंतिम गेंद में चार रन चाहिए थे।
टिम डेविड क्रीज पर थे। डेविड ने चौका जड़कर रोमांचक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया को जिता दिया। मार्श ने 44 गेंद में नाबाद 72 और टिम डेविड ने 10 गेंद में नाबाद 31 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से मैच अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications