24 साल बाद ऑस्ट्रेलिया करेगा पाकिस्तान का दाैरा, जानिए कब-कहां होंगे मैच
सिडनी : आखिरकार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड अपनी टीम को पाकिस्तान दाैरे पर भेजने के लिए तैयार हो चुका है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान का दाैरा करेगी, जहां दोनों के बीच तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20आई मैच खेला जाएगा। सभी मुकाबले रावलपिंडी, कराची और लाहौर में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 1998 में पाकिस्तान का दौरा किया था।

पहले टेस्ट सीरीज होगी, जो 4 मार्च से शुरू होगी। इसके बाद 29 मार्च से वनडे सीरीज होगी, जबकि इकलाैता टी20आई मैच 5 अप्रैल को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम 27 फरवरी को चार्टर्ड फ्लाइट में पाकिस्तान रवाना होगी। फि मेहमान टीम पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग करेगी। यहां टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज के लिए टीम 24 मार्च को लाहौर के लिए रवाना होगी।
यह भी पढ़ें- 'उम्मीद नहीं थी कि वो इस्तीफा दे देंगे', कोहली को लेकर बोला ये भारतीय क्रिकेटर
गाैर हो कि पिछले साल टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था। उन्होंने सुरक्षा का हवाला देते हुए दाैरा रद्द किया था। हालांकि, इसके बाद विंडीज टीम पाकिस्तान गई थी और वहां सीमित ओवर की सीरीज खेली थी। गाैर हो कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण होगी। साथ ही सीरीज जीतने वाली टीम फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लेगी।
ऐसा है पूरा शेड्यूल-
पहला टेस्ट- 4-8 मार्च, रावलपिंडी
दूसरा टेस्ट- 12-16 मार्च, कराची
तीसरा टेस्ट- 21-25 मार्च, लाहौर
पहला वनडे- 29 मार्च, रावलपिंडी
दूसरा वनडे- 31 मार्च, रावलपिंडी
तीसरा वनडे- 2 अप्रैल, रावलपिंडी
इकलौता टी20 मैच- 5 अप्रैल, रावलपिंडी












Click it and Unblock the Notifications