AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के बीच पहली टक्कर, जानिए पिच और मौसम का हाल

AUS vs WI Pitch Report: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे सीरीज में एक दूसरे से भिड़ने को तैयार है। शुक्रवार यानी 2 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की कोशिश पहले मैच में शानदार प्रदर्शन कर सीरीज का आगज जीत के साथ करने की होगी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयनुसार सुबह 9:00 बजे से यह मुकाबला शुरू किया जाएगा।

लंबे समय बाद मिली वेस्टइंडीज की टीम

वनडे सीरीज से पहले वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट में एक दूसरे से भिड़ी थी। उनके बीच दो मैचो का टेस्ट सीरीज खेला गया था। दो मैचो की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। वहीं दूसरे मैच को वेस्टइंडीज की टीम ने रोमांचक अंदाज में जीतने में कामयाबी हासिल की। लंबे समय बाद वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मेंजीत दर्ज करने में सफल रही।

Australia vs West Indies 1

जानिए पिच से किसे मिलेगी मदद

पिच रिपोर्ट की बात करें तो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए ही मदद की उम्मीद है। मेलबर्न की पिच से गेंदबाजों को गति और उछाल मिलती है। इसके साथ ही नई गेंद के साथ मूवमेंट मिलने की भी उम्मीद है। वहीं अगर शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज संभालकर बल्लेबाजी करें तो बाद के ओवर में यहां पर शॉट लगाना आसान हो जाता है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 270 से 280 तक का स्कोर बनाने में कामयाब होती रही है।

ऐसा रहेगा मौसम

मौसम की बात करें तो दो फरवरी यानी शुक्रवार के दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। मैच वाले दिन अधिकतम तापमान 22°C के करीब रहने वाली है। जब की आद्रता 55% के करीब रहने का अनुमान है। वहीं बारिश की संभावना महज 3% है। ऐसे में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मुकाबला पूरे 50 ओवर का खेला जा सकता है।

टॉस जीतने वाली टीम को मिलेगा फायदा

इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम की कोशिश बड़ा स्कोर कर सामने वाली टीम को दबाव में डालने की होगी। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। जो इस सीरीज में अपना दमखम दिखाने को बेताब होंगे। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+