AUS vs WI T20I: ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के मैच में गेंदबाज मचाएंगे कहर या बरसेंगे रन, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Australia vs West Indies, 1st T20I: वेस्टइंडीज मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरा पर है। यहां टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई और ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में 3-0 के अंतर से क्लीनस्वीप किया। जून 2024 में होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप से पहले अब दोनों टीमे 9 फरवरी से छोटे प्रारूप में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं।
तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा। यह सीरीज दोनों टीमों को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी के लिए एक शानदार अवसर प्रदान करती है। यह आगामी टूर्नामेंट में दोनों देशों को अपना सही कॉम्बिनेशन बनाने का मौका भी देता है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट
बेलेरिव ओवल की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए काफी सपोर्टिव है, लेकिन छोटी बाउंड्री के साथ उम्मीद कर सकते हैं कि गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में सफल होंगे। नई गेंद के साथ गेंदबाजों को पिच से कुछ मदद मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर दर्शकों को मैच के दौरान चौके-छक्के खूब देखने को मिल सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज मौसम पूर्वानुमान
होबार्ट में शुक्रवार को बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मध्यम हवा की गति 18 किमी/घंटा रहेगी, जबकि ह्यूमिडिटी का स्तर 50 प्रतिशत होगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज फुल स्क्वाड संभावित प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जोश हेज़लवुड, स्पेंसर जॉनसन, एडम ज़म्पा।
वेस्ट इंडीज: जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, शाई होप, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, रोमारियो शेफर्ड/गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ।












Click it and Unblock the Notifications