Mohammad Azharuddin: मुस्लिम क्रिकेटर से शादी के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं आयशा बेगम, फिर क्यों टूटा रिश्ता?
Mohammad Azharuddin Sangeeta Bijlani Love Story: मोहम्मद अजहरुद्दीन की क्रिकेट यात्रा उपलब्धियों से भरी है, जिसने भारतीय खेल इतिहास में उनकी विरासत को मजबूत किया है। आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर 61 साल के हो गए हैं, उनका जन्म 8 फरवरी 1963 को हैदराबाद में हुआ था। जन्मदिन के इस मौके पर आइए एक नजर डालते हैं अजहरुद्दीन और बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी की प्रेम कहानी पर।
अज़हर का अफेयर बना पहली पत्नी से तलाक का कारण
दरअसल, 1990 के दशक में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी का रोमांस काफी सुर्खियों में था। संगीता के साथ अज़हर के अफेयर के कारण उन्हें अपनी पहली पत्नी से कड़वाहट के साथ तलाक लेना पड़ा। हालांकि, 2010 में अज़हर और संगीता अलग हो गए।

'यह पहली नज़र का प्यार था'
संगीता एक उभरती हुई एक्ट्रेस और मॉडल थीं, जब उनकी पहली मुलाकात मोहम्मद अज़हरुद्दीन से हुई। बाद में अज़हर ने एक कार्यक्रम में कहा कि यह पहली नज़र का प्यार था। अजहर ने बताया कि, 'मेरी संगीता बिजलानी से मुलाकात 1985 में एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी। हां, यह पहली नजर का प्यार था। कोई भी इस बारे में इतनी खुलकर बात नहीं करता, लेकिन मैं आपको बता रहा हूं।'
अजहरुद्दीन का जब संगीता पर दिल आया था, उस वक्त वह न सिर्फ पहले से शादीशुदा थे बल्कि उनके दो बेटे भी थे।उन्होंने पहली शादी नौरीन से 1987 में अरेंज मैरिज के जरिए की थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी बेहद खूबसूरत चल रही थी, लेकिन शादी के करीब 9 साल बाद उनके जीवन में संगीता बिजलानी ने एंट्री की। एक्ट्रेस के प्यार में पड़ने के बाद उन्होंने अपने घर जाना भी बंद कर दिया था।
एक्ट्रेस से प्यार परवान चढ़ा तो पहली पत्नी को दिया तलाक
एक तरफ उनका अपनी पत्नी से रिश्ता कमजोर होता जा रहा था, तो दूसरी ओर संगीता बिजलानी के साथ उनका प्यार परवान चढ़ रहा था। दोनों अब कई अलग-अलग मौकों पर साथ देखे जाने लगे थे। ये ऐसा वक्त था जब दोनों अपने प्यार को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। वहीं दूसरी ओर संगीता से प्यार के बाद अजहरुद्दीन ने 1996 में नौरीन को तलाक देकर संगीता से शादी कर ली।
संगीता बिजलानी ने शादी के लिए बदला धर्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजहर से शादी के लिए संगीता ने अपना धर्म तक बदल लिया था और इस्लाम अपना लिया। अब जिसे संगीता के नाम से जाना जाता था शादी के बाद वो एक्ट्रेस आयशा बेगम के नाम से जानी जाने लगी, लेकिन इस रिश्ते की डोर 14 साल बाद 2010 में टूट गई और यहां से दोनों के रास्ते अलग हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता और अजहरुद्दीन के रिश्ते के टूटने की वजह बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा को बताया जाता है।
क्यों टूटा मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता का रिश्ता?
संगीता के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन का बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा के साथ लव अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता बिजलानी को अजहर और ज्वाला के अफेयर के बारे में पता चल गया था, जिसके बाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया था। हालांकि, अजहर या फिर ज्वाला ने कभी भी इस रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया था।












Click it and Unblock the Notifications