AUS vs WI Dream 11: ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज टी20 की बेस्ट ड्रीम 11, इन खिलाड़ियों पर दाव लगाकर बनें करोड़पति

AUS vs WI 1st T20, Dream 11: वेस्टइंडीज के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एकदिवसीय सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद अब दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 9 फरवरी को खेला जाएगा। होबार्ट में पहला मैच खेला जाना है, कंगारुओं का पलड़ा इसमें भारी माना जा सकता है।

स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े नाम इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। विंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। मेहमान टीम के लिए कप्तानी का जिम्मा रोममैन पॉवेल संभाल रहे हैं।

aus vs wi dream 11

विंडीज टीम के लिए पॉवेल के अलावा ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स शेरफेन रदरफोर्ड आदि खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। इनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास घरेलू सरजमीं पर लाभ होगा लेकिन विंडीज को सबसे छोटे प्रारूप में कम नहीं आँका जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज पहला टी20 ड्रीम 11 (AUS vs WI Dream 11)

विकेटकीपर: जोस इंग्लिस, निकोलस पूरन
बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, रोवमैन पॉवेल
ऑल राउंडर: जेसन होल्डर, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस
गेंदबाज: अकील होसैन, एडम जैम्पा, अल्जारी जोसेफ
कप्तान: ग्लेन मैक्सवेल
उपकप्तान: डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया संभावित XI: डेविड वार्नर, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मिशेल मार्श (कप्तान), आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, सीन एबॉट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, जेसन बेहरेनडॉर्फ

वेस्टइंडीज संभावित XI: निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी

मुकाबला होबार्ट में खेला जाएगा, इस वजह से बल्लेबाजों के रन देखने को मिल सकते हैं। दोनों टीमों में मैक्सवेल एक बड़ा अंतर पैदा करने वाले खिलाड़ी हैं। उनको टीम में चुना जाना आवश्यक है, वॉर्नर भी एक प्रमुख दावेदार हैं। ऑल राउंडरों का सही संतुलन ड्रीम इलेवन में पॉइंट्स दिलाने का अच्छा साधन होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+