Australia vs South Africa: विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में बने ये बड़े रिकॉर्ड

Australia vs South Africa: एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्वकप के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई है। दक्षिण अफ्रीका अपने साथ चोकर्स के टैग को अलग नहीं कर सकी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 212 रन पर ही सिमट गई। वहीं 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 47.2 ओवर में 7 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

australia

मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से बल्लेबाजी का अकेले जिम्मा डेविड मिलर ने उठाया। वो जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे तो 24 रन के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके थे। मिलर ने मैच में 101 रनों की पारी खेली।

मिलर के अलावा क्लासेन ने 47 रनों की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा टीम का कोई भी बल्लबाज अच्छा नहीं कर सका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचल स्टार्क और पैट कमिंस ने 3-3 विकेट हासिल किया। जबकि हेजलवुड और ट्रैविस हेड ने 2-2 विक झटका।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम ने 6 ओवर में ही 60 रन ठोक दिए। डेविड वॉर्नर ने 29 रन और ट्रैविस हेड ने 62 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि एक समय दक्षिण अफ्रीका ने मैच में वापसी की और एक के बाद लगातार विकेट झटके लेकिन अंत में ऑस्ट्रेलिया ने इस स्कोर को हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से विश्वकप के फाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत के साथ विश्वकप के फाइनल में सामने होगी। एक तरफ जहां भारत इस विश्वकप में लगातार 10 मैच जीत चुकी है तो ऑस्ट्रेलिया लगातार 8 मैच जीत चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड बने, आइए डालते हैं एक नजर

विश्वकप के नॉकआउट में सबसे कम अंतर से जीत
3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023
4 विकेट, पाकिस्तान बनाम ऑकलैंड, 1992
4 विकेट, न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2015
4 विकेट, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1975

विश्वकप के सेमीफाइनल में सर्वाधिक हार
7- न्यूजीलैंड
4- भारत
4- पाकिस्तान
4- दक्षिण अफ्रीका

एक विश्वकप में सर्वाधिक जीत
11- ऑस्ट्रेलिया, 2003
11- ऑस्ट्रेलिया ,2007
10, भारत, 2023
8-श्रीलंका, 2007
8- न्यूजीलैंड, 2015
8- ऑस्ट्रेलिया, 2023

विश्वकप मे सर्वाधिक बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम
8- ऑस्ट्रेलिया
4- इंग्लैंड
4- भारत
3- वेस्टइंडीज
3- श्रीलंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+