AUS vs PAK: पाकिस्तान ने बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 147 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Australia vs Pakistan, 3rd Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला पाकिस्तान की टीम जीतना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही लगातार दो मैच को जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। ऐसे में पाकिस्तान की कोशिश आखिरी मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर सीरीज को जीतना चाहेगी।

पाकिस्तान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड: आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 147 साल में जो नहीं हुआ वह पाकिस्तान की टीम ने साल 2024 में कर दिखाया। इसके साथ ही पाकिस्तान के नाम सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ।

Australia vs Pakistan 1

पहली बार हुआ ऐसा: टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरे पर दोनों की सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोला पवेलियन लौट गए। अब्दुल्ला शफीक और सईम अयूब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ अपना खाता खोलने में भी कामयाब नहीं हो सके। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक कैलेंडर ईयर की शुरुआत दोनों सलामी बल्लेबाजों के शून्य पर आउट होने से हुई है। इससे पहले आज तक ऐसा नहीं हुआ था।

बिना खाता खोले दोनों बल्लेबाज आउट: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही अब्दुल्ला को ऑफ स्टंप के बाहर कैच आउट करा दिया। स्टीव स्मिथ ने दूसरी स्लिप में अब्दुल्ला शफीक का शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद अपना डेब्यू मैच खेलने उतरे सईम अयूब भी जोश हेजलवुड का शिकार बन गए। विकेटकीपर ने छलांग लगाते हुए अयूब का शानदार कैच पकड़ा।

पाकिस्तान की टीम ने 47 के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। बाबर आजम एक बार फिर से फ्लॉप रहे। कप्तान शान मसूद भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। लेकिन मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा ने मिलकर पाकिस्तान की पारी को संभाला। दोनों ही बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाने का काम किया। पाकिस्तान की टीम को अगर इस मैच को जीतना है तो पहली पारी में उसकी कोशिश लगभग 300 रन बनाने की होगी। रिजवान और सलमान के बीच छठे विकेट के लिए सबसे अधिक 94 रनों की साझेदारी हुई।

https://hindi.oneindia.com/photos/read-all-breaking-news-of-3-january-2024-in-one-click-oi112164.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+