AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

New Zealand vs Australia 2nd T20I: New Zealand vs Australia 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला 23 फरवरी यानी कि शुक्रवार को खेला जाना है। पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में न्यूजीलैंड की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में वापसी करने पर होगी।

दोनों टीमों के पास कई धुरंधर

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों के पास ही कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में कौन सी टीम के खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रहते हैं। 23 फरवरी को होने वाला यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है।

New Zealand vs Australia 1

ऑस्ट्रेलिया ने जीता था पहला मैच

इन दोनों ही देश के बीच खेला गया पहला टी-20 मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बनाए थे। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से चेज कर लिया था। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोकने में न्यूजीलैंड के गेंदबाज नाकाम साबित हुए थे। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम को अपनी गेंदबाजी को बेहतर करने की जरूरत है।

पिच और मौसम अपडेट

ऑकलैंड के ईडन पार्क में 23 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने यहां 29 टी-20 में से 12 जीते हैं और पहली पारी का औसत स्कोर 163 रहा है। यह ट्रैक तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए मददगार रही है। मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। भारत में मैच का सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा। हालांकि, अमेज़न प्राइम वीडियो लाइव स्ट्रीमिंग (भारतीय समयानुसार सुबह 11:40 बजे) मैच को लाइव देखा जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित XI

ऑस्ट्रेलिया (संभावित XI): ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

न्यूजीलैंड की संभावित XI

न्यूजीलैंड (संभावित XI): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+