AUS vs AFG: अफगानिस्तान के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, जानें वानखेड़े स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट

AUS vs AFG Weather and Pitch Report: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल की दौड़ तेज हो गई है। पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए अपने अगले मैच में आज, अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमें के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।

लगातार हार के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने लगातार पांच मैच जीतकर खुद को खिताब की दौड़ में बनाए रखा है। वहीं सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए अफगानिस्तान के लिए भी ये 'करो या मरो' वाला मुकाबला है।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है। वनडे में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 247 है, जबकि दूसरी पारी में यह स्कोर 196 है। वानखेड़े स्टेडियम ने अब तक 32 वनडे मैचों की मेजबानी की है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 17 बार जीती है और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 15 बार विजयी हुई है।

wankhede stadium

मुंबई में कैसा रहेगा आज का मौसम
मुंबई में 7 नवंबर को दिन के अधिकांश समय बादल छाए रहेंगे। बादलों की उपस्थिति के बावजूद दिन के दौरान 1 प्रतिशत और रात में 5 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जोकि लगभग नहीं के बराबर है। दिन के दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और रात में 27 डिग्री के बीच रहेगा। मैच के दौरान 10 किमी/घंटा से 15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क

ये भी पढ़ें- AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच के लिए ये है परफेक्ट ड्रीम 11 टीम, इन्हें बनाएं कप्तान-उपकप्तान

अफगानिस्तान की पूरी टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान। नवीन उल हक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+