AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच के लिए ये है परफेक्ट ड्रीम 11 टीम, इन्हें बनाएं कप्तान-उपकप्तान
AUS vs AFG Dream11 Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मैच में मंगलवार, 7 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया (AUS) का मुकाबला अफगानिस्तान (AFG) से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सात में से पांच मैच जीते हैं और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान ने सात में से चार मैच जीते हैं और रैंकिंग में छठे स्थान पर है।
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें के बीच अब तक केवल तीन मैच हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने तीनों मैच जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान ने कोई मैच नहीं जीता है। इस आंकड़े के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करना आसान होगा और लक्ष्य का पीछा करना कठिन होगा। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। यहां छोटे मैदान पर स्पिनर्स से ज्यादा तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम
- विकेटकीपरः रहमानुल्लाह गुरबाज
- बल्लेबाजः डेविड वॉर्नर, इब्राहिम जादरान, हशमतुल्लाह शाहीदी, ट्रेविस हेड
- ऑलराउंडरः मोहम्मद नबी, मार्कस स्टोइनिस
- गेंदबाजः एडम जंपा, मिशेल स्टार्क, नूर अहमद, राशिद खान।
- कप्तान: डेविड वॉर्नर
- ट्रेविस हेड
इस टूर्नामेंट में अब तक अफगानिस्तान का जिस तरह का प्रदर्शन कर रहा है उससे उम्मीद है कि उसे ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती देनी पड़ेगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया अब तक बेहतर टीम रही है। इसलिए हमें ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications