AUS vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में पहले अफगान बल्लेबाज ने ठोका शतक, ऑस्ट्रेलिया को मिला 292 रन का लक्ष्य

Australia vs Afghanistan, 39th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया (AUS) का मुकाबला अफगानिस्तान (AFG) से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 291 रन का स्कोर किया है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 292 रन का लक्ष्य मिला है।

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच जारी रोमांचक मुकाबले की पहली पारी समाप्त हो चुकी है। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान विश्व कप में शतक बनाने वाले अपनी टीम के पहले बल्लेबाज बने और उन्होंने मंगलवार को मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी टीम को पांच विकेट पर 291 रन तक पहुंचाया।

Ibrahim Zadran and Rahmanullah Gurbaz

सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 25 गेंदों में 21 रन बनाए। इसके बाद जादरान और रहमत शाह ने दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। एक तरफ जादरान ने अपने विकेट को अंत तक संभाले रखा, तो दूसरे छोर से विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। राशिद खान ने अंत में 18 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए।

वर्ल्ड कप 2023 में पहले अफगान बल्लेबाज ने ठोका शतक
इब्राहिम जादरान ने हेजलवुड के ओवर में 2 रन के साथ अपना शतक पूरा किया, जोकि उनका 5वां एकदिवसीय शतक है। इब्राहिम जादरान पहले अफगान बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में शतक लगाया है। इससे पहले कई मौकों पर बल्लेबाज शतक नजदीक जरूर आए, लेकिन कोई शतक नहीं बना सका।

143 रन बनाकर नाबाद रहे जादरान
जादरान का ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पहला शतक है। इब्राहिम ने 131 गेंदों में 7 चौके की मदद से 102 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया। इब्राहिम जादरान 143 गेंदों में 8 चौके और तीन छक्के की मदद से कुल 129 रन बनाकर नाबाद रहे।

जोश हेजलवुड ने चटकाए दो विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। इसके अलावा मिशेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिया।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 से बाहर हुए बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कौन संभालेगा कमान?

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+