Shane Warne के सम्मान में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम, टेस्ट अवार्ड का नाम बदलकर ये रखा
Shane Warne, Test cricket award: शेन वॉर्न की अचानक हुई मौत ने पूरे क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब शेन वॉर्न की याद में एक बड़ा काम किया है।

Shane Warne, Test cricket award: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान एक बड़ा फैसला लिया है। दिवंगत क्रिकेटर शेन वॉर्न के सम्मान में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट अवॉर्ड का नाम रखा है। इस बात की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।
टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड का नाम बदला
शेन वॉर्न के निधन के बाद पहली बार मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में दिए जाने वाले सबसे बड़े अवॉर्ड का नाम अब दिवंगत क्रिकेटर शेन वॉर्न के नाम पर होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले को क्रिकेट फैंस भी जमकर सराहने का काम कर रहे हैं। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शेन वॉर्न की फैन फॉलोइंग काफी अधिक रही है।
मैच से पहले दिया गया श्रद्धांजलि
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले खिलाड़ियों ने शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी। मुकाबले से पहले राष्ट्रगान के दौरान ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के सभी खिलाड़ी चौड़ी ब्रिम फ्लॉपी हैट पहनकर शेन वॉर्न को सम्मान दिया। एमसीजी मैदान पर शेन वॉर्न की टेस्ट कैप नंबर 350 को पेंट भी की गई है। इस मुकाबले के दौरान शेन वॉर्न से जुड़ी कई किस्सों का जिक्र कमंटेटर करते रहेंगे।
52 साल की उम्र में हुआ निधन
52 साल की उम्र में शेन वॉर्न का निधन इस साल 4 मार्च को हुआ। वॉर्न की अचानक डेथ की खबर सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा था। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू कि रिपोर्ट के मुताबिक वॉर्न थाईलैंड के एक विला में थे, थाईलैंड के सामुई द्वीप पर वह बेहोशी की अवस्था में पाए गए। जिसके बाद उन्हें वहां से ऑस्ट्रेलिया वापस लाया गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि हार्ट अटैक पड़ने की वजह से उनकी डेथ हुई थी। शेन वॉर्न ने अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को पहला आईपीएल खिताब भी जिताया था।












Click it and Unblock the Notifications