AUS vs PAK: रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने निकाला ऑस्ट्रेलिया का पसीना, कंगारुओं का निकाला दम
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के पहले ही मैच में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने प्रभावशाली गेम का प्रदर्शन किया। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को पसीना आ गया।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और गेंदबाजों ने इसे सार्थक साबित कर दिया। पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाज सैम अयूब महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद दूसरे ओपनर शफीक ने भी 12 रन बनाए।

बाबर आज़म के कन्धों पर एक बड़ी जिम्मेदारी थी। उन्होंने कुछ देर टिककर रन बनाए और 37 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। नए कप्तान रिजवान ने क्रीज पर रुककर खेलते हुए 44 रनों की पारी खेली। हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गिर रहे थे।
इस बीच निचले क्रम से शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने टीम को सहारा प्रदान किया। अफरीदी ने 24 रन बनाए। नसीम शाह ने 40 रन ठोके, इनमें 1 चौका और 4 छक्के शामिल हैं। इस तरह पाकिस्तान की टीम 203 के कुल स्कोर पर आउट हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की खराब शुरुआत रही। मैथ्यू शॉर्ट महज 1 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।। यहाँ से फ्रेजर मैकगर्क भी 16 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। स्मिथ और जोश इंग्लिस ने मिलकर पारी संभाली और एक अर्धशतकीय भागीदारी की।
इस बीच स्मिथ 44 और इंग्लिस 49 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से पाकिस्तान ने वापसी कर ली। लाबुशेन 16 और हार्डी 10 रन बनाकर आउट हो गए। 155 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवा दिए।
आठवां विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस ने अच्छा काम किया और क्रीज पर खड़े होकर रन बनाए। कमिंस ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली और टीम को दो विकेट से जीत दिला दी। हारिस रऊफ ने पाक के लिए 3 और शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications