SCO vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को पीट-पीटकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 ओवर में खत्म किया मैच
SCO vs AUS: स्कॉटलैंड दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 सीरीज की शुरुआत धांसू अंदाज में की है। पहले ही मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए कंगारुओं ने लीड हासिल कर ली है। इस सीरीज में कुल 3 मुकाबले खेले जाने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में 7 विकेट के अंतर से जीत दर्ज कर ली।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। स्कॉटिश बल्लेबाज ओली हैरिस महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। जॉर्ज मुनसे ने अच्छी शुरुआत कर ली थी लेकिन वह 16 गेदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए।

कुछ यही हाल ब्रेंडन मैकमुलन का भी हुआ। वह 15 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद बेरिंगटन भी चलते बने, उनको 23 के निजी स्कोर पर एडम जैम्पा ने आउट कर वापस पवेलियन लौटा दिया। मैथ्यू क्रॉस का बल्ला तेजी से नहीं चला, उनको 27 पर ग्रीन ने आउट किया।
स्कॉटलैंड के बल्लेबाज नियमित रूप से आउट हो रहे थे लेकिन कुछ हद तक रन भी आते चले गए। अंततः स्कॉटलैंड ने 9 विकेट पर 154 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए अबोट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का धमाका शुरू हुआ।
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर फ्रेजर मैकगर्क बिना खाता खोले चलते बने। यहाँ से ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने तहलका मचा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में ही 113 रन बना दिए, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। ट्रेविस हेड ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
ट्रेविस हेड ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों और 5 छक्कों से 80 रन बनाए। उधर मिचेल मार्श ने 12 गेंदों में 39 रन बनाए, उन्होंने जारविस के एक ही ओवर में 30 रन जमाए। जोश इंग्लिश ने ने नाबाद 27 रनों की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications