आखिरकार टेस्ट सीरीज के लिए हो गया टीम का ऐलान, लंबे समय बाद खतरनाक खिलाड़ी की वापसी
Australia announce Test squad: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी दावेदारी पेश करने के लिए कुल 9 टीमों के बीच भीड़ंत देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम भी एक दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान
ऑस्ट्रेलिया को फरवरी के अंत में जाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दो टेस्ट मैचों की यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने 14 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है।

दोनों टीमों के लिए अहम सीरीज
पिछले 2 महीने में ऑस्ट्रेलिया की टीम यह तीसरी टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की थी। पाकिस्तान के बाद ऑस्ट्रेलिया का सामना वेस्टइंडीज से हुआ था। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अब न्यूजीलैंड को टक्कर देने को तैयार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ चुने गए खिलाड़ियों में से टीम में सिर्फ एक ही बदलाव किया गया है।
15 महीने बाद इस खिलाड़ी की वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम में 15 महीने बाद माइकल नेसर को शामिल कर लिया गया है। 29 फरवरी को वेलिंगटन में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचो की सीरीज के लिए माइकल नेसर को जगह दी गई है। वहीं पेट कमिंस एक बार फिर से टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क भी टीम का हिस्सा हैं। जबकि उप कप्तान की जिम्मेदारी स्टीव स्मिथ को सौंप गई है।
सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 29 फरवरी - 4 मार्च, वेलिंग्टन
दूसरा टेस्ट: 8-12 मार्च, क्राइस्टचर्च
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क।












Click it and Unblock the Notifications