AUS vs WI: कैमरून ग्रीन ने रच दिया इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर, वेस्टइंडीज का बुरा हाल
AUS vs WI Cameron Green: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज का अंत बेहद धमाकेदार रहा। पांचवां और अंतिम मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने न केवल 5-0 से क्लीन स्वीप किया, बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यह पहली बार हुआ जब किसी टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में सभी मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम की हो।
कैमरून ग्रीन ने रचा इतिहास (AUS vs WI Cameron Green)
इस जीत के हीरो बने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन। उन्होंने पूरी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि कैमरून ग्रीन ने सीरीज के सभी मैचों में पीछा करते हुए (चेस करते हुए) कुल 205 रन बनाए। यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा टी-20 सीरीज में चेस करते हुए बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इस तरह ग्रीन ने न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन का 2023 में बनाए गए 203 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वेस्टइंडीज ने बनाए थे 170 रन
ग्रीन ने आखिरी मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया और 18 गेंदों में तेज़तर्रार 32 रन बनाकर टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। पांचवें मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए। शिमरन हेटमायर ने 52 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें बेन ड्वार्शियस ने 3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए कई रिकॉर्ड
जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुछ शुरुआती झटकों के बावजूद 3 ओवर पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कैमरून ग्रीन, टिम डेविड और मिचेल ओवेन ने मिलकर तेज़ रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। इस सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। दूसरी तरफ अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के पास अपनी तैयारियों को बेहतरीन करने का मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications