AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका मैच में बारिश का खलल, अब कितने बजे होगा टॉस?
AUS vs SA: चैम्पियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो पाया। टॉस तक नहीं हुआ और बारिश के कारण मामला खराब हो गया। टॉस से एक घंटे पहले ही बारिश ने मैदान को अपने आगोश में ले लिया और आउटफील्ड गीला हो गया।
पहले ही पूर्वानुमान था कि इस मैच में बारिश का खलल देखने को मिलेगा। 62 फीसदी आसार थे और टॉस से पहले ही यह सच साबित हो गया। 2 बजे टॉस का समय है लेकिन यह निर्धारित समय पर नहीं हुआ। अंपायरों और मैच रेफरी को नया समय निर्धारित करना पड़ेगा।

टॉस से पहले शुरू हुई बारिश निर्धारित समय तक भी जारी रही, इस वजह से अंपायरों ने कोई फैसला नहीं लिया और टॉस का समय चला गया। हालांकि हल्की बारिश के दौरान भी मैदान पर सुपर सोपर्स न आउटफील्ड को सूखाने का प्रयास जारी रखा।
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी खास है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को सेमीफाइनल के काफी करीब पहुँचने का मौका मिल जाएगा। ग्रुप बी में फ़िलहाल सेमीफाइनल की टीमों को लेकर स्थिति साफ़ नहीं हो पाई है। दोनों ही टीमें काफी मजबूत और तगड़ी नजर आ रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम को हराया था और 350 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए मुकाबले में जीत दर्ज की थी। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान जैसी बेहतरीन टीम को पराजित किया था।












Click it and Unblock the Notifications