स्टीव स्मिथ ने ठोका अपना 30वां शतक, डॉन ब्रैडमैन से आगे निकले, क्लार्क को भी पछाड़ा
आधुनिक टेस्ट क्रिकेट के डॉन ब्रैडमैन कहे जाने वाले स्टीव स्मिथ ने 30वां टेस्ट शतक लगाकर ब्रैडमैन के शतकों के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के दो मीडिल ऑर्डर टेस्ट दिग्गज मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ लगातार रन बना रहे हैं। जब तक ये दोनों मध्यक्रम पर फॉर्म में हैं तब तक विपक्षी टीम के लिए मैच जीतना बहुत मुश्किल है। ऊपर से ओपनिंग में उस्मान ख्वाजा बहुत बड़े सरप्राइज पैकेज साबित हुए हैं जिन्होंने टॉप ऑर्डर पर बड़ी पारियों को अंजाम दिया है। इस समय ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका का क्लीन स्वीप करने के इरादे से सिडनी में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेल रहा है जहां स्टीव स्मिथ ने गुरुवार को अपने 30वें टेस्ट शतक को लगाकर डॉन ब्रैडमैन के लैंडमार्क को पार कर लिया
ऐसा नहीं कि स्मिथ अब ब्रैडमैन से बेहतर हो गए बल्कि उन्होंने तो ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों को पार करते हुए 190 गेंदों पर अपना 30वां शतक लगाया है। डॉन ने तब बहुत ही कम मैच खेले थे। क्रिकेट उस दौरान बेहद कम हुआ करता था। आधुनिक क्रिकेट के ब्रैडमैन कहे जाने वाले स्मिथ ने घरेलू शहर में शतक ठोकने के लिए एनरिच नार्जे की गेंद पर शानदार पुल शॉट लगाया। वह दो गेंद बाद 104 रन पर आउट हो गए। स्टीव को केशव महाराज ने आउट किया।
अब केवल पोंटिंग (41) और वॉ (32) ने स्मिथ की तुलना में ऑस्ट्रेलिया के लिए अधिक टेस्ट शतक बनाए हैं, जो अपने 92वें टेस्ट मैच में 60.89 के मौजूदा टेस्ट औसत के साथ अमर ब्रैडमैन (99.94) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। साथ ही, स्मिथ ने 8,647 रन के साथ रिकी पोंटिंग, एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ से ही पीछे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए माइकल क्लार्क को भी पीछे छोड़ दिया।
इस बीच, बारिश के चलते दूसरे दिन का खेल रोके जाने तक ख्वाजा 368 गेंदों पर 195 रन बनाकर खेल रहे थे। ख्वाजा ने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 209 रन की साझेदारी की।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही ये टेस्ट सीरीज जीती हुई है क्योंकि उन्होंने श्रंखला के पहले मुकाबले में दो दिन में जीत दर्ज की थी फिर मेलबर्न में एक पारी और 182 रनों से जीते। कंगारूओं ने अपने पुराने दिनों की याद दिला थी जब वे निर्ममता के साथ विपक्षी टीमों को कुचलते थे। वे तीसरा टेस्ट भी जीत सकते हैं बशर्ते मौसम उनका साथ दे। तब सीरीज में व्हाइटवॉश के अलावा ऑस्ट्रेलिया जून में लंदन में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह लगभग पक्की मानकर चलेगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications