ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 360 रन से हराया, 89 पर सिमटी PAK टीम

Australia vs Pakistan, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में सीरीज के पहले टेस्ट में एक दिन शेष रहते हुए पाकिस्तान पर 360 रनों की शानदार जीत हासिल की है। इसके साथ ही नाथन लियोन 500 टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के 450 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। पाक टीम 30.2 ओवर में सिर्फ 89 रन पर आउट हो गई।

सीरीज के पहले टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ, ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाक को 360 रनों से हरा दिया। दूसरी पारी में पाकिस्तान को 450 रनों का लक्ष्य देने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने उसे सिर्फ 89 रनों पर ढेर कर शानदार जीत हासिल की। इस मैच में नाथन लियोन ने इतिहास रच दिया और अपने टेस्ट करियर में 500 विकेट लेने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई और कुल मिलाकर 8वें क्रिकेटर बन गए।

australia

36 वर्षीय खिलाड़ी 500 से अधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में शेन वार्न और ग्लेन मैकग्राथ के साथ शामिल हो गए हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाले इतिहास के आठवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले उस्मान ख्वाजा शतक से चूक गए।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, सरफराज अहमद, सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, आमेर जमाल, खुर्रम शहजाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+