AUS vs ENG: लाहौर में अचानक बजने लगा भारत का राष्ट्रगान, पाकिस्तान का सरेआम फिर उड़ा मजाक, देखें वीडियो
AUS vs ENG Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया गया। इंग्लैंड के लिए बेन डकेत के साथ फिल सॉल्ट पारी का आगाज किया। बेन डकेत ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाने का काम किया। हालांकि, फिल सॉल्ट और हैरू ब्रूक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके।
बजने लगा भारत का राष्ट्रगान (AUS vs ENG Champions Trophy)
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की जगह आयोजकों ने भारत का राष्ट्रगान बजा दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में राष्ट्रगान का बजाना बेहद अहम होता है, क्योंकि यह एक देश के सम्मान और पहचान से जुड़ा होता है। इस गलती के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी की काफी आलोचना हो रही है। फैंस लगातार पाकिस्तान को ट्रोल करने का काम कर रहे हैं।

आयोजकों से हो गई बड़ी भूल
आयोजकों ने ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की जगह भारत का राष्ट्रगान बजा दिया। इससे पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर काफी मजाक उड़ाया है और गुस्सा भी जाहिर किया है। चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में आयोजकों को इस तरह की गलतियों से बचने के लिए और ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। बता दें कि इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है।
इंग्लैंडः फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
ऑस्ट्रेलियाः ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपकर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम जैंपा, स्पेंसर जॉनसन।












Click it and Unblock the Notifications