Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Asian Legends cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को चटाई धूल, एशियन लीजेंड्स कप 2026 का खिताब जीत लहराया तिरंगा

Asian Legends cup 2026: भारत लीजेंड्स ने बांग्लादेश लीजेंड्स (Bangladesh Legends) को फाइनल मुकाबले में हराकर एशियन लीजेंड्स कप 2026 (Asian Legends cup 2026) का खिताब अपने नाम कर लिया। यह खिताबी मुकाबला बीसीए थाईलैंड ग्राउंड में खेला गया, जहां भारत लीजेंड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट की पहली ट्रॉफी जीती।

बांग्लादेश ने बनाए थे 123 रन (Asian Legends cup 2026)

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश लीजेंड्स ने 20 ओवरों में 123 रन पर 8 विकेट गंवाए। बांग्लादेश की ओर से नजमु़ज सादात ने 22 रनों की पारी खेली। भारत की गेंदबाज़ी बेहद अनुशासित रही, जिसमें कपिल राणा (2/25), कलीम खान (2/27), मदार बसप्पा (1/21) और नरेंद्र मीणा (2/9) ने अहम भूमिका निभाई और रन गति पर लगातार अंकुश लगाए रखा।

Asian Legends 1

पांच विकेट से भारत ने जीता मैच

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत लीजेंड्स ने 18.4 ओवरों में 124 रन पर 5 विकेट बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। भारत की जीत में दीपक शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी निर्णायक साबित हुई, जिन्होंने दबाव के क्षणों में टीम को संभालते हुए लक्ष्य तक पहुंचाया। पूरे टूर्नामेंट में लगातार दमदार प्रदर्शन करने वाले कलीम खान को 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। कलीम खान ने टूर्नामेंट में कुल 12 विकेट झटकते हुए भारत लीजेंड्स की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया।

भारत लीजेंड्स का यह खिताबी अभियान संतुलित बल्लेबाज़ी, कसी हुई गेंदबाज़ी और अनुभवी खिलाड़ियों की सूझबूझ का बेहतरीन उदाहरण रहा। टीम ने हर अहम मुकाबले में दबाव को बखूबी संभालते हुए जीत हासिल की। एशियन लीजेंड्स कप 2026 40 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व खिलाड़ियों के लिए आयोजित एशिया का पहला अंतरराष्ट्रीय वेटरन्स टूर्नामेंट रहा, जिसमें भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, यूएई और हांगकांग की टीमें शामिल थीं। टूर्नामेंट का आयोजन Board for Veteran Cricket in India (BVCI) के तत्वावधान में किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+