Asia Cup: भारत या पाकिस्तान, किसका रहा एशिया कप में जलवा? दोनों टीमों में कौन आगे

Asia Cup: इंग्लैंड में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज समाप्त कर चुकी है, जो ज्यादा खराब नहीं रही क्योंकि अंत में टीम इंडिया ने धमाल कर दिया। ओवल टेस्ट के पांचवें दिन टीम इंडिया ने 6 रनों से जीत हासिल करते हुए तहलका मचा दिया। इससे सीरीज 2-2 पर समाप्त हो गई।

टीम इंडिया अब सफ़ेद गेंद क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार है लेकिन इसमें अभी समय है। एशिया कप अगेल माह खेले ज़ाना है। उसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मैच अहम है। दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं।

asia cup

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला 14 सितम्बर को खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। शेड्यूल पहले ही घोहित किया जा चुका है। टीम इंडिया से इस मैच में दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें रहेंगी।

Asia Cup में भारत-पाक के कितने मैच हुए

नया मुकाबला तो अभी दूर है लेकिन इससे पहले एशिया कप में दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मैचों को देखा जाए कि कौन आगे हैं। तो आंकड़ा बेहद दिलचस्प निकलकर सामने आता है। दोनों टीमों के बीच एशिया कप में कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं।

Asia Cup में भारत-पाक में कौन आगे

19 मैचों में टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाने का काम किया है। हालांकि पाक का प्रदर्शन भी कम नहीं रहा है लेकिन आगे भारतीय टीम रही है। भारतीय टीम ने इन मैचों में 10 बार जीत का स्वाद चखा है। पाकिस्तानी टीम को 6 बार ही जीतने के मौका मिल पाया है। इसके अलावा 3 मुकाबले अनिर्णीत रहे हैं।

अब तक भारत ने पाकिस्तान को रौंदने का काम किया है। लिहाजा आने वाले एशिया कप में भी यही देखने को मिल सकता है। युवा प्लेयर्स वाली भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान का काम आसान नहीं होगा। टी20 प्रारूप में होने वाले इए इवेंट में टीम इंडिया धमाका करने को बेताब होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+