'आता हूं बेटा बाद में', Asia Cup के बीच गंभीर-सैमसन का वीडियो वायरल, फैंस से मिले ऐसे रिएक्शन
Asia Cup 2025 Viral Video: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा, जबकि टीम इंडिया अपना अभियान 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूएई के खिलाफ शुरू करेगी। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, भारत का आखिरी ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा।
वायरल हो रहा है वीडियो (Asia Cup 2025 Viral Video)
भारतीय टीम एशिया कप के लिए अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है। इस बीच कोच गौतम गंभीर और संजू सैमसन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम बस से गौतम गंभीर उतरकर एक फैन को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। इसके बाद गंभीर वहां से चले जाते हैं। फिर संजू सैमसन बस से उतरते हैं और संजू को देखकर बच्चा फैन उनका नाम लेकर चिल्लाता है। जिसके बाद सैमसन कहते हैं कि आता हूं बेटा बाद में, यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

दुबई में अभ्यास कर रही है भारतीय टीम
भारतीय टीम पहले ही दुबई में अभ्यास शुरू कर चुकी है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान बल्लेबाजी क्रम को लेकर कई सवाल उठे हैं। हाल ही में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ओपनिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन शुभमन गिल की वापसी और उप-कप्तान बनाए जाने के बाद यह तय माना जा रहा है कि वह ओपनिंग करते नजर आएंगे। ऐसे में सैमसन को नीचे बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रमशः नंबर 4 और 3 पर बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में संजू सैमसन को नंबर 5 पर धकेला जा सकता है। वहीं, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा नंबर 7 पर नजर आ सकते हैं। गेंदबाजी की बात करें तो टीम इंडिया का विभाग काफी संतुलित दिख रहा है। अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती मुख्य स्पिनर होंगे। पेस अटैक की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर रहेगी।
संभावित भारतीय प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications