PAK की हार तय! इन 3 खिलाड़ियों का कहर रोक नहीं पाएगी पाकिस्तानी टीम, आज होगा 'खेल खत्म'
India vs Pakistan, Super Fours: भारत और पाकिस्तान के बीच Asia Cup 2025 का सुपर-4 मुकाबला आज, 21 सितंबर को दुबई में होने जा रहा है। यह इस टूर्नामेंट में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच दूसरी भिड़ंत होगी। ग्रुप स्टेज में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से करारी मात दी थी। उस मैच में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सिर्फ 127 रन बना पाई थी, जिसे भारत ने 15.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था।
भारतीय टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है और लगातार तीन मैच जीत चुकी है, जबकि पाकिस्तान को तीन में से दो मैचों में जीत मिली है। आज के IND vs PAK मुकाबले में भारत के तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर पाकिस्तान की टीम का 'खेल खत्म' कर सकते हैं: आइए जानते हैं कौन हैं आजे के मैच के सबसे बड़े धुरंधर

1. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) शानदार फॉर्म में हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से वह लगातार टीम को धमाकेदार शुरुआत दे रहे हैं। वह सिर्फ तीन पारियों में 225 के शानदार स्ट्राइक रेट से 99 रन बना चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों पर 31 रन का योगदान दिया था, जिससे टीम को जीत की नींव रखने में मदद मिली। उनकी यह अटैकिंग शैली आज भी पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
2. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पिछले मैच में 47 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इस साल Asia Cup में वह अभी तक आउट नहीं हुए हैं और दो पारियों में 54 रन बना चुके हैं। हालांकि, उनका असली टेस्ट आज होगा, क्योंकि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) भी इस मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। सूर्यकुमार का रऊफ के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है और दोनों के बीच यह जंग मैच का सबसे बड़ा आकर्षण होगी।
3. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। वह इस टूर्नामेंट में अब तक 8 विकेट ले चुके हैं और 5.23 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी कर रहे हैं। कुलदीप ने वनडे में Fakhar Zaman को तीन बार आउट किया है और वह एक बार फिर पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी पहेली साबित हो सकते हैं।
भारत टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम












Click it and Unblock the Notifications